IND vs ENG: क्या कमेंट्री पैनल पर हो सकता है कोरोना का असर!, जानिए क्यों मंडरा रहा बड़ा खतरा

Published - 04 May 2021, 02:40 AM

4 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान रहते महेंद्र सिंह धोनी ने दिया कम मौका, वर्ना आज होते सुपरस्टार

भारत के छतीसगढ़ के रायपुर स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के कई क्रिकेटर लगातार कोविड पाज़िटिव हो रहें हैं। पिछले दिनों भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोविड पाज़िटिव हुए थे, वहीं सचिन के पाज़िटिव होने के कुछ समय बाद यूसुफ पठान के कोविड पाज़िटिव होने की खबर आई। आज एस बद्रीनाथ (सुब्रमण्यम बद्रीनाथ) के कोविड पाज़िटिव होने की खबर आई। रोड सेफ़्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ क्रिकेटर फिलहाल भारत-इंग्लैंड सीरीज में कमेंट्री कर रहें हैं।

कमेंट्री पैनल पर कोविड का खतरा

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 3 वनडे मैचों की सीरीज में इरफान पठान कमेंट्री कर रहें हैं, जो की रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के दौरान इंडिया लेजेंडस टीम में शामिल थे। ऐसे में जिस तरह से भारतीय लेजेंडस टीम के खेलते हुए सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान कोविड पॉजिटिव हुए उसी टीम में इरफान पठान भी शामिल थे।

इरफान पठान फिलहाल भारत-इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में कमेंट्री कर रहें हैं। वहीं रोड सेफ़्टी टूर्नामेंट के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मौजूद थे, जो की फिलहाल अंग्रेजी कमेट्री पैनल का हिस्सा हैं।

बिना क्वारंटाइन हुए कमेंट्री पैनल से जुड़े इरफान पठान

कमेंट्री पैनल से जुड़ने वाले पूर्व खिलाड़ियों में सभी बिना क्वारंटाइन हुए भारत-इंग्लैंड के कमेंट्री पैनल से जुड़ गए। इसकी वजह यह है की बीसीसीआई ने बबल टू बबल ट्रांसफर का नियम बनाया, जिसमें अगर कोई बायो बबल का हिस्सा है और वह दूसरे बायो बबल में शामिल हो सकता है।

इसी तरह से रोड सेफ़्टी टूर्नामेंट से इरफान पठान सीधे भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल से जुड़ गए। वहीं सुनील गावस्कर भी सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

रोड सेफ़्टी के तीन क्रिकेटर पॉजिटिव

रायपुर में खेले गए रोड सेफ़्टी टूर्नामेंट में खेलने वाले तीन क्रिकेटर कोविड पॉजिटिव हुए हैं। अब तक सचिन तेंदुलकर, बद्रीनाथ और यूसुफ पठान के पॉजिटिव होने की खबर आई। जिस तरह से क्रिकेटर पॉजिटिव हो रहें हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि और भी क्रिकेटर पॉजिटिव हो सकते हैं।

CA New Jr. Staff

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com