क्या खत्म हो गया भुवनेश्वर कुमार का टेस्ट करियर?, मौजूदा स्थिति दे रही है गवाही

Published - 09 May 2021, 12:44 PM

भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर दिया बयान, टेस्ट टीम में चना जाता तो...

भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग के सरताज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को टेस्ट स्क्वाड में शामिल हुए अब एक लंबा वक्त बीत चुका है। पिछले 3 साल से वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल व इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के 20 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ, जिसमें सभी को उम्मीद थी कि भुवी की वापसी देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और भुवनेश्वर को टेस्ट स्क्वाड में नहीं चुना गया।

लगभग डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

Bhuvneshwar Kumar

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भारत के स्टार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। मगर भुवी की इंजरी ने उनके करियर पर मानो ग्रहण लगा दिया। पिछले तीन-चार सालों में तेज गेंदबाज को काफी इंजरी का सामना करना पड़ा है।

भुवी को दिसंबर में 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट में खेलते देखा गया था। लेकिन फिर आईपीएल 2020 में उन्हें इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए। लेकिन फिर खिलाड़ी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर सीरीज में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने टेलेंट को साबित किया। मगर IPL 2021 में उन्हें फिर इंजरी हो गई और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

3 साल पहले खेला था टेस्ट मैच

अभी तक 21 टेस्ट मैच खेल चुके भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम टेस्ट मैच पूरे तीन साल पहले दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेला था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वो मुकाबला जोहांसबर्ग के मैदान पर खेला गया था और उस मैच में भुवी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

पहली पारी में उनके खाते में तीन सफलताएं आई थी, जबकि दूसरी पारी में वो एक विकेट लेने में सफल रहे थे। मैच की दोनों पारियों में चार विकेट लेने के साथ-साथ भुवनेश्वर ने पहली पारी में 30 और दूसरी पारी में बल्ले से 33 रनों का बढ़िया योगदान भी दिया था। भारत ने वो टेस्ट मैच पूरे 63 रन से जीता था और भुवनेश्वर कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड मिला था।

क्या वापसी की रह गई है उम्मीद ?

भुवनेश्वर कुमार

टेस्ट में अब वैसे भुवनेश्वर की वापसी के आसार बहुत ही कम नजर आते हैं। इसके पीछे की एक सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाजों का होना हो सकता हैं। दरअसल, हाल फिलहाल के समय में सीनियर गेंदबाज (इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव) के साथ-साथ मौका मिलने पर मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और टी नटराजन ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

ऐसे में युवा गेंदबाज की भरमार होने के चलते भी भुवी की वापसी पर ग्रहण लग सकता है। ये बात सभी बहुत अच्छे से जानते हैं कि टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा ही युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा जताते हैं।

Tagged:

टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप भुवनेश्वर कुमार भारत बनाम इंग्लैंड
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com