अगरकर की कुर्सी को खतरा, चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में वीवीएस लक्ष्मण का नाम शामिल

Published - 05 Aug 2026, 10:19 AM | Updated - 05 Aug 2026, 01:10 PM

Ajit Agarkar

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती नजर आ रही हैं. कुछ समय पहले तक दावा किया जा रहा था कि सितंबर 2026 में उनके कार्यकाल का आखिरी हो सकता है, लेकिन अब उनके रिप्लेसमेंट का नाम भी सामने आ गया है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके वीवीएस लक्ष्मण को अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की कुर्सी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है.

Ajit Agarkar की छिन सकती है कुर्सी

Ajit Agarkar 3

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल साल 2026 में जून में ही खत्म हो गया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को तीन महीने बढ़ाने का फैसला किया. पहले कहा जा रहा था कि जून 2027 तक वह मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा सकते हैं. मगर अब बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कौन हैं कन्हैया वाधवान? जिन्हें शुभमन गिल की जगह बनाया कप्तान, अर्शदीप-बदोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों का करेंगे नेतृत्व

निशाने पर हैं रोहित शर्मा

दैनिक जागरण के हवाले से आई खबर के मुताबिक अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली चयन समिति ने भारतीय टीम प्रबंधंन के सामने रोहित शर्मा को फ्यूचर प्लान से बाहर करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद से ही उनके वनडे से संन्यास लेने की अटकलों ने तूल पकड़ लिया. हालांकि, फिर उन्होंने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की तूफ़ानी शतकीय पारी खेल सबको करारा जवाब दिया. वहीं, अब अजीत अगरकर के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले मुख्य चयनकर्ता के पद से हटने की रिपोर्ट्स ने सनसनी मचा दी है.

वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे हैं बड़ी भूमिका

साल 2021 में वीवीएस लक्ष्मण को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. वह पिछले पांच वर्षों से इस पद का कार्यभार संभाले हुए हैं. इस दौरान उन्हें कई मौकों पर भारतीय पुरुष और महिला टीम के मुख्य कोच की भी जिम्मेदारी सौंपी गई. हाल ही में हुए भारत के जिम्बाब्वे टूर पर भी वह बतौर हेड कोच टीम में शामिल रहे थे. उनके अगुवाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे टीम का सूपड़ा साफ करने में कामयाब हुई थी.

लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी पर गंभीर-अगरकर का भरोसा बरकरार! टीम इंडिया में बार-बार मिल रहा मौका

Tagged:

team india Ajit Agarkar vvs laxman
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com