IND vs ENG: चौथे मैच में मिली रोमांचक जीत के बाद फाइनल मैच में 3 बदलाव के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली

Published - 19 Mar 2021, 08:40 AM

इंग्लैंड के खिलाफ 2 हार के बाद टीम इंडिया का टूटा बड़ा सपना, नहीं बन पाएंगे नंबर-1

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच T20I सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 रनों से एक बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने। जिन्होंने आखिरी ओवर में भारत के लिए आखिरी ओवर में 23 रन बचाव करना था, जिसे शार्दुल ने सफलतापूर्व बचाया और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई।

इस जीत के बाद अब भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें सीरीज में 2-2 की जीत हासिल कर चुकी हैं। अब सीरीज का पांचवा यानि निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद में ही 20 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें सीरीज को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

हां, भारत ने चौथे मैच में जीत दर्ज की है। लेकिन अब पांचवें और सीरीज निर्णायक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैें कि आखिरी मुकाबले में क्या हो सकते हैं 3 संभावित बदलाव।

क्या हो सकते हैं आखिरी T20I मैच में 3 संभावित बदलाव

1- केएल राहुल की जगह ईशान किशन

T20I

भारत के कप्तान विराट कोहली सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को बैक कर रहे हैं, उन्होंने लगातार फ्लॉप होने के बावजूद राहुल को T20I सीरीज के शुरुआती चार मैचों में ओपनिंग का मौका दिया। लेकिन वह एक भी मौके को भुना नहीं सके और वह दो बार डक पर आउट हुआ और एक मैच में 1 रन बनाए।

पिछले मुकाबले में केएल ने 17 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली थी। लेकिन फिर वह बेन स्टोक्स की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने कैच लपक लिया। अब ऐसे में कप्तान विराट कोहली सीरीज के निर्णायक मुकाबले में केएल को बेंच पर बैठाकर ईशान किशन को बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर भेज सकते हैं।

दरअसल, ईशान चौथे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वह यदि मैच फिट रहते हैं, तो कप्तान विराट कोहली ईशान से ओपनिंग कराने का विचार बना सकते हैं और रोहित-ईशान की नई जोड़ी भारत के लिए पारी खोल सकती है।

2- वॉशिंगटन सुंदर की जगह राहुल तेवतिया

T20I

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर एक बेहद किफायती गेंदबाज हैं। उन्होंने इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन चौथे मैच में सुंदर की इंग्लिश बल्लेबाजों ने काफी पिटाई की।

सुंदर ने अपने स्पेल में 52 रन दिए। जिसके बाद अब कप्तान विराट कोहली वॉशिंगटन को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर सकते हैं और सुंदर की जगह राहुल तेवतिया को मौका दे सकती है।

तेवतिया को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है और भारतीय कप्तान ने ये स्पष्ट किया है वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं। ऐसे में वह तेवतिया को मौका दे सकते हैं। बता दें, तेवतिया ने 14 मैचों में 10 विकेट लेने के साथ-साथ 255 रन भी बनाए थे।

3- भुवनेश्वर को आराम देकर दीपक चाहर को मिल सकता है मौका

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। दरअसल, भुवी की फिटनेस हमेशा ही भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय रहता है, इसलिए उनकी फिटनेस को लेकर कोई समस्या ना हो, इसके लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है।

अब यदि भुवनेश्वर को आराम दिया जाता है, तो टीम मैनेजमेंट युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। दीपक को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20I सीरीज में मौका मिला था, जहां उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

अब यदि दीपक को मौका मिलता है, तो वह अपनी काबिलियत साबित करना चाहेंगे, ताकि वह आगामी टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकेंगे।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com