5 बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं युवराज सिंह के सबसे तेज टी-20 आई फिफ्टी का रिकॉर्ड
Published - 10 Mar 2021, 10:04 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर टी-20 आई मैच में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। इस रिकॉर्ड को बने 12 साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है। टी-20 मैचों में क्रिस गेल और हजरतुल्लाह जजई ने 12-12 गेंदों पर अर्धशतक बनाए हैं। आज हम आपको 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
आंद्रे रसेल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/03/andre-russell.jpg)
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने दुनिया की सभी टी-20 लीगों में अपना सिक्का जमाया है। निचले क्रम में आकर वह बल्ले से मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ देते हैं। इसी वजह से उनसे युवराज सिंह को रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है।
टी-20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 170.42 का है। इससे साफ हो जाता है कि उनकी क्षमता क्या है। रसेल को वेस्टइंडीज टीम के अंदर-बाहर होते रहना पड़ता है। कई बार टी-20 लीग में हिस्सा लेने के लिए वह वेस्टइंडीज की टीम से नाम वापस ले लेते हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में उनका खेलना तय दिख रहा है।
पॉल स्टर्लिंग
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/03/paul-sterling.jpg)
पॉल स्टर्लिंग का नाम कई लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। 29 वर्षीय स्टर्लिंग टी-20 इंटरनेशनल में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले चंद बल्लेबाजों में शामिल भी हैं। इसके साथ ही वह टी-20 लीग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उनमें पहली गेंद से बड़ी शॉट खेलने की क्षमता है।
उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया भी है। सलामी बल्लेबाज स्टर्लिंग का टी-20 इंटरनेशनल में 139.59 का स्ट्राइक रेट है। उनके नाम 17 अर्धशतक भी दर्ज है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों पर 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। आने वाले समय में उनसे युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है।
हार्दिक पांड्या
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/03/Hardik-Pandya-6.jpg)
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। हार्दिक की गिनती क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में 147.61 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें 18 चौके और 19 छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
भारत के मैचों में उन्हें बल्लेबाजी करने का काफी कम मौका मिलता है। इसी वजह से तेजी से रन बनाने होते हैं। इसी वजह से वह पहली गेंद से बड़ी शॉट खेलते हैं। इसी वजह से उनसे युवराज सिंह को रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है। वह चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से उनकी वापसी होने की उम्मीद है।
जॉनी बैरेस्टो
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/03/Jonny-Bairstow-England-T20-2018-PA-752x428-1.jpg)
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो भी युवराज सिंह के सबसे तेज टी-20 आई अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए लगातार तेजी से रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक खेले 32 टी-20 पारियों में 139.42 की स्ट्राइक रेट से 725 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी।
वह सलामी बल्लेबाजी करने के साथ ही नंबर-3 पर भी खेलते हैं। टीम को यह तेज शुरुआत देते आए हैं। आईपीएल और अन्य टी-20 लीग में भी उनका बल्ला जमकर बोलता है। आईपीएल के पिछले सीजन उन्होंने पहली बार टूर्नामेंट में खेला था और 157 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए थे। उनसे रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है।
ग्लेन मैक्लवेल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/03/maxwell27022019.jpeg)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह वनडे मैचों में भी 123.37 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। टी-20 आई में उनका स्ट्राइक रेट 160 का है। उन्होंने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में टी-20 अर्धशतक बनाया था।
अभी वह टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन जल्द ही वापसी कर सकते हैं। उनके बल्लेबाजी का तरीका देखकर युवराज सिंह को रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है। मैक्सवेल की सबसे बड़ी खासियत है कि वह आसानी से जब चाहे छक्के लगा सकते हैं। वनडे मैच में भी वह 18 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।