WI vs NZ Today Match Prediction, 2nd ODI – दूसरे वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 12 Jul 2026, 03:27 PM

WI vs NZ Today Match Prediction
WI vs NZ 2nd ODI 2026

WI vs NZ Today Match Prediction: वेस्टइंडीज टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 267 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना डाले।

वेस्टइंडीज के तरफ से कीसी कार्टी ने 95 रन बनाए और शाई होप ने 87 रन का योगदान किया, वहीं गेंदबाजी यूनिट से अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम के तरफ से डेरिल मिशेल और विल यंग ने अच्छी बल्लेबाजी की है इस दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम श्रृंखला में बराबरी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs NZ Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (WI vs NZ Match Details)

मैचवेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियमप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
मैच की तारीख14 जुलाई 2026 (12:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs NZ Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 2

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 8

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (WI vs NZ Recent Form)

वेस्टइंडीज: W, L, L, L, L

न्यूजीलैंड: L, L, L, W, W

पिच रिपोर्ट (WI vs NZ Pitch Report- प्रोविडेंस स्टेडियम)

प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs NZ Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मैदान पर खेले गए 26 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत46%
पहली पारी का औसत स्कोर 217
दूसरी पारी का औसत स्कोर188
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (52%)

WI vs NZ Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–280

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–250

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (WI vs NZ Playing XI Today)

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI

जॉन कैंपबेल, एकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जंगू, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI

हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, जेडन लेनोक्स

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs NZ Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • डेरिल मिशेल बल्ले के साथ शानदार फार्म में है। इन्होंने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • शाई होप एकदिवसीय फॉर्मेट में वेस्टइंडीज टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं इन्होंने पिछले मैच में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली है।

टॉप गेंदबाज

  • जेडन लेनोक्स ने पिछले मैच में 5.5 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • अल्जारी जोसेफ इस श्रृंखला में वेस्टइंडीज टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

WI vs NZ Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

वेस्टइंडीज टीम ने पहले वनडे में 7 विकेट से जीत दर्ज की है, जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। इस दूसरे वनडे में मेजबान टीम को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। हालांकि टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा अभी भी थोड़ा भारी नजर आता है। इस दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम श्रृंखला में वापसी कर सकती है।

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 60%

WI vs NZ ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

वेस्टइंडीज (WI) Squad

जॉन कैंपबेल, एकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जंगू, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जेडन सील्स, कीमो पॉल

न्यूजीलैंड (NZ) Squad

हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, जेडन लेनोक्स, निक केली, मिशेल हे, बेन लिस्टर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, क्रिस्टियन क्लार्क

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

WI vs NZ Dream11 Prediction West Indies vs New Zealand WI vs NZ Today Match Prediction WI vs NZ 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com