इंग्लैंड सीरीज हारते ही BCCI ने की कोच की छुट्टी, हमेशा के लिए निकाला बाहर

Published - 12 Jul 2026, 10:44 AM | Updated - 12 Jul 2026, 10:46 AM

Immediately After The Defeat In The England Series The BCCI Removed The Coach And Ousted Him For Good

BCCI: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलावों की आहट सुनाई देने लगी है। लगातार मिली हार के बाद BCCI अब खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की भी समीक्षा कर रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप (T Dilip) को अब नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बेहद कम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जबकि बाकी सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों को एक्सटेंशन मिल सकता है। हालांकि BCCI ने अभी तक उनकी विदाई का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी

रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने टी दिलीप अब अपने दो साल के कार्यकाल के अंत पर हैं। इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद BCCI उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने के मूड में है। दूसरी ओर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोशेटे को बोर्ड एक्सटेंशन देने पर विचार कर रहा है।

इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI करेगी फैसला

BCCI इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद पूरे सपोर्ट स्टाफ की समीक्षा करेगा। इसी समीक्षा के आधार पर आगे की नियुक्तियों और बदलावों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के फील्डिंग मानकों में आई गिरावट भी इस फैसले की बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से टी दिलीप की विदाई या किसी अन्य कोच को हटाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: टी20I सीरीज खत्म, ODI सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

Tagged:

team india bcci ENG vs IND T Dilip
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com