कौन हैं कन्हैया वाधवान? जिन्हें शुभमन गिल की जगह बनाया कप्तान, अर्शदीप-बदोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों का करेंगे नेतृत्व

Published - 04 Aug 2026, 03:40 PM | Updated - 04 Aug 2026, 03:41 PM

Kanhaiya Wadhawan

Who is Kanhaiya Wadhawan: 23 अगस्त से भारत का घरेलू सीजन शुरू होने वाला है। BCCI के द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस बार दलीप ट्रॉफी के साथ डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत होगी। पिछली बार की तरह ही इस बार भी टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा। अलग-अलग स्टेट टीम के खिलाड़ियों को चुनकर कुल छह जोन की टीमें नजर आएंगी।

लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड घोषित कर दिए थे लेकिन नॉर्थ जोन का स्क्वाड आना बाकी थी। हालांकि, अब इसकी भी घोषणा हो गई है और सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान की हो रही है। नॉर्थ जोन की कमान कन्हैया वाधवान (Kanhaiya Wadhawan) को सौंपी गई है। पिछली बार शुभमन गिल को नॉर्थ जोन का कप्तान नियुक्त किया था लेकिन बीमारी के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे।

नॉर्थ जोन के कप्तान Kanhaiya Wadhawan, स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी शामिल

Kanhaiya Wadhawan 1

दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन चयनर्कताओं ने कप्तानी के मामले में कन्हैया वाधवान (Kanhaiya Wadhawan) को चुना है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज भी खेलते नजर आएंगे। अर्शदीप का अभी टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ लेकिन टी20 में वो मुख्य गेंदबाज हैं और अब वनडे टीम में भी उन्हें चुना जाता है। वहीं, कंबोज ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद से बाहर चल रहे हैं।

नॉर्थ जोन का उपकप्तान आयुष बदोनी को चुना गया है, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी 2025-26 का टाइटल जीतनवे वाली जम्मू-कश्मीर टीम के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें अब्दुल समद का नाम भी शामिल है।

कौन हैं कन्हैया वाधवान?

दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन का स्क्वाड सामने आने के बाद से ही कप्तान कन्हैया वाधवान (Kanhaiya Wadhawan) के बारे में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। तो बता दें कि कन्हैया एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। सितंबर 2001 में जम्मू में जन्मे वाधवान ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान असम के खिलाफ़ 17 साल की उम्र में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया।

हालांकि, पहला मैच खेलने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वे झारखंड के खिलाफ़ अगले मैच में नहीं खेले। इसके बाद वे अगले पांच सीजन में जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं बना पाए। उनकी वापसी 2025 दिलीप ट्रॉफी के ज़रिए हुई, जिसमें उन्हें नॉर्थ ज़ोन की टीम में चुना गया। वाधवान ने दो मैचों में 49.50 की औसत से 99 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।

2025-26 रणजी ट्रॉफी में मचाई तबाही, जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत में दिया अहम योगदान

दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन की बदौलत कन्हैया वाधवान (Kanhaiya Wadhawan) की वापसी 2025-26 रणजी ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर के स्क्वाड में हुई और उन्होंने टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत में अहम रोल अदा किया। वाधवान ने 10 रणजी ट्रॉफी मैचों में 36.46 की औसत से 474 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।

कन्हैया वाधवान (Kanhaiya Wadhawan) ने अपना शतक हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगाया, जबकि सीजन का अपना आखिरी अर्धशतक कर्नाटक के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बनाया। वे टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम

कन्हैया वाधवान (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष डोसेजा, अब्दुल समद, आयुष बदोनी (उपकप्तान), निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, निखिल कश्यप

Tagged:

North Zone Duleep Trophy 2026 Kanhaiya Wadhawan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com