किसी भी कीमत पर जीतनी होगी टीम इंडिया को श्रीलंका टेस्ट सीरीज, वरना WTC फाइनल की रेस हो जाएगी मुश्किल

Published - 04 Aug 2026, 10:37 AM | Updated - 04 Aug 2026, 01:02 PM

Team India 7

भारतीय टीम (Team India) की श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. जल्द ही शुभमन गिल एंड कंपनी इस दौरे के लिए श्रीलंका रवाना होगी. भारत के लिए यह सीरीज कई मायनों में अहम है. ये केवल दो मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की रेस में भारत की दावेदारी मजबूत बनाए रखने के लिहाज से भी काफी महत्तवपूर्ण है.

यदि टीम इंडिया (Team India) इसमें श्रीलंका टीम का सूपड़ा साफ करने में नाकाम होती है तो उसके लिए द ओवल में होने वाले फाइनल की टिकट हासिल करना मुश्किल हो सकता है.....

किसी भी कीमत पर जीतनी होगी Team India को श्रीलंका टेस्ट सीरीज?

Team India

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सका था. चक्र की शुरुआत में ही भारत को घर पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद अब उसके पास गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं बची है.

अगर भारतीय टीम को ओवल में होने वाले WTC फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करना है, तो उसे श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ हर हाल में जीतनी होगी. दरअसल, इस समय भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) काफी कम है, जिसकों सुधारने के लिए उसको अपने आगामी मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.

ईशान-वैभव-अभिषेक या संजू? एशियन गेम्स में कैसी होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी? किन 2 खिलाड़ियों को देंगे गौतम गंभीर मौका

PCT में करना होगा सुधार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलिस्ट का चयन निर्धारण कुल अंकों के बजाय पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के आधार पर किया जाता है, जिसकी वजह से हर टेस्ट मैच समान रुप से महत्तवपूर्ण हो जाता है. वहीं, अब भारत को भी डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे अपना पीसीटी सही करना होगा. फिलहाल, वह नौ टेस्ट मैचों के बाद चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद उसके नाम 48.15 PCT दर्ज हैं.

श्रीलंका के खिलाफ हार पड़ सकती है भारी

गौरतलब है कि अगर टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका दौरे पर दोनों टेस्ट मैच जीतने में कामयाब होती है तो उसके खाते में 24 अंक जुड़ जाएंगे, जिससे उसका पॉइंट्स प्रतिशत काफी मजबूत हो जाएगा. श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम का पीसीटी 57.58 हो जाएगा. लेकिन यदि भारत सीरीज गंवा देता है या ड्रॉ पर खत्म करता है तो उसके लिए फाइनल की रेस कठिन हो जाएगी.

हालांकि, यह जीत शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए WTC फ़ाइनल तक के सफ़र का पहला पड़ाव होगी. क्योंकि इस समय ऑस्ट्रेलिया (87.50%), दक्षिण अफ्रीका (75.00%) और न्यूजीलैंड (72.22%) अंक तालिका में टॉप पर है. इन्हें पछाड़ने और शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए भारत को अपने शेष WTC चक्र में शानदार प्रदर्शन करना पड़ेगा.

टीम इंडिया के साथ श्रीलंका रवाना होंगे ये 4 खूंखार गेंदबाज, BCCI ने दिया बड़ा मौका

Tagged:

shubman gill team india IND vs SL
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com