क्रिकेट बोर्ड ने किया नए बैटिंग कोच का ऐलान, अगले 2 साल तक इस पूर्व खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Published - 04 Aug 2026, 12:39 PM | Updated - 04 Aug 2026, 01:25 PM

Batting Coach

New batting coach announced: पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी, जबकि अभी दूसरे टेस्ट का नतीजा आना बाकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी बाबर आजम संभाल रहे हैं, जिन्होंने दौरे से पहले शान मसूद को रिप्लेस किया था।

वेस्टइंडीज दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए नए बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) का ऐलान कर दिया है। यह पद काफी समय से खाली थी लेकिन अब 46 वर्षीय दिग्गज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पाकिस्तान टीम के नए Batting Coach का हुआ ऐलान

Batting Coach 1

PCB ने मंगलवार (4 अगस्त) को मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष टीम का बैटिंग कोच (Batting Coach) नियुक्त किया गया है। स्मिथ रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट में टीम के साथ काम करेंगे। स्मिथ को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के लिए उमर गुल को बॉलिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था, लेकिन किसी भी फॉर्मेट के लिए कोई फुल-टाइम बैटिंग कोच (Batting Coach) नहीं था। नेशनल सेलेक्टर असद शफीक कभी-कभी इस भूमिका में मदद करते थे, लेकिन अब माइकल स्मिथ स्थायी रूप से यह जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।

कोचिंग का अच्छा अनुभव रखते हैं माइकल स्मिथ

माइकल स्मिथ ने 2003 से 2013 के बीच 89 फर्स्ट-क्लास मैच, 72 लिस्ट-ए मैच और 16 टी20 मैच खेले। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में कुल 7,029 रन बनाए, जिसमें नौ शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।

खिलाड़ी के तौर पर खेल से संन्यास लेने के बाद, माइकल स्मिथ कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की। लेवल-4 के कोच स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कोच रह चुके हैं, साथ ही इस सीजन की शुरुआत में मुल्तान सुल्तांस के असिस्टेंट कोच भी थे। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट के माहौल की अच्छी जानकारी है। यही वजह है कि PCB ने उन्हें बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी है।

इंग्लैंड दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी काफी खराब रही और मैच में अपनी दूसरी पारी में पूरी तरह सरेंडर कर दिया। इसी वजह से PCB ने अब बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। माइकल स्मिथ पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड दौरे से नजर आएंगे। पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड दौरा शुरू करना है। इस दौरान 3 टेस्ट और 5 वनडे खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: किसी भी कीमत पर जीतनी होगी टीम इंडिया को श्रीलंका टेस्ट सीरीज, वरना WTC फाइनल की रेस हो जाएगी मुश्किल

Tagged:

babar azam PAKISTAN TEAM Pakistan tour of England Michael Smith
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com