श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, दिल्ली का खिलाड़ी बना उपकप्तान, इस भारतीय विकेटकीपर को मिली कप्तानी

Published - 04 Aug 2026, 01:25 PM | Updated - 04 Aug 2026, 02:45 PM

Team 2

Team announced ahead of Sri Lanka Test Series: 15 अगस्त से भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आयोजन श्रीलंका में होगा, जहां भारत ने 9 साल से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। 2017 के बाद, पहली बार दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में लाल गेंद से मैच होगा। इसके लिए शुभमन गिल की अगुआई में BCCI ने एक जबरदस्त स्क्वाड चुना है, जिसके सारांश जैन और आकिब नबी जैसे घरेलू क्रिकेट के सितारे भी शामिल हैं।

अब एक और टीम (Team) का ऐलान हुआ है। हालांकि, इसका नाता श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज से नहीं है। यह टीम भारत में होने वाले एक खास टूर्नामेंट के लिए चुनी गई है, जिसकी शुरुआत 23 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में होगी।

इस टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने Team चुनी

दरअसल, टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के बीच ही भारत के घरेलू सीजन का आगाज होगा। इसकी शुरुआत दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जो 23 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी। यह रेड बॉल टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में होता है, जिसमें - सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन - के रूप में कुछ छह टीमें हिस्सा लेती हैं।

इसके लिए एक के बाद एक सभी टीमें (Teams) अपना स्क्वाड घोषित कर रही हैं। अब नॉर्थ ईस्ट जोन का स्क्वाड भी सामने आ गया है, जिसमें कई होनहार खिलाड़ियों के साथ-साथ अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज भी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।

इन दो खिलाड़ियों को बनाया गया नॉर्थ जोन की टीम का कप्तान और कप्तान

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन ने 15 सदस्यीय टीम (Team) चुनी है। इस टीम की कप्तानी जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर कन्हैया वाधवान को सौंपी गई है। वाधवान का पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 36.46 की औसत से 474 रन बनाए। इसी वजह से उन्हें नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया है।

Team 3

नॉर्थ जोन की टीम के उपकप्तान दिल्ली के आयुष बदोनी होंगे। बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं लेकिन दलीप ट्रॉफी में उपकप्तानी करते नजर आएंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम

कन्हैया वाधवान (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष डोसेजा, अब्दुल समद, आयुष बदोनी (उपकप्तान), निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, निखिल कश्यप

यह भी पढ़ें: क्रिकेट बोर्ड ने किया नए बैटिंग कोच का ऐलान, अगले 2 साल तक इस पूर्व खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Tagged:

ayush badoni North Zone Duleep Trophy 2026 Kanhaiya Wadhawan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com