आंकड़ो के जरिये जाने साल 2013 से विराट और रोहित में कौन है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज!

Published - 30 Apr 2020, 10:21 AM

खिलाड़ी

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों पर पहुंचाने पर टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा का बहुत बड़ा हाथ रहा हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने हर बार समय पड़ने पर टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई है. सीधे शब्दों में अगर यह कहा जाए कि भारतीय टीम पूरी तरह से रोहित और विराट की जोड़ी पर निर्भर है, तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा.

विराट जहां पिछले दस सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है, तो रोहित शर्मा को भी जब से सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी मिली है उनका खेल भी बेहद ही लाजवाब देखने को मिला है.

कई सारे खेल प्रेमी और क्रिकेट पंडित समय समय पर रोहित और विराट की तुलना करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ते. स्वयं विराट और रोहित के बीच भी रनों और रिकार्ड्स की जबरदस्त होड़ देखने को मिलती है.

आइये हम बताते हैं किसके आंकड़े है बेहतर

रोहित शर्मा, विराट कोहली

image credit : bcci twitter

इस बात में कोई शक नहीं है कि यह दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे एक बढ़कर एक क्षमता रखते है, लेकिन सवाल उठाना तो जायज है, कि पिछले कुछ सालों में किसके आंकड़े कितने बेहतर रहे है. आज हम आपको बताते है कि साल 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से किस खिलाड़ी ने एकदिवसीय प्रारूप में अपना जलवा बिखेरा हैं.

इस बात की कतई अस्वीकार नहीं जा सकता कि विराट कोहली मौजूदा समय में विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत से ही प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया था. जैसे जैसे समय बीतता रहा वैसे वैसे कोहली और परिपक्व खिलाड़ी बनकर सामने आये.

विराट ने तीनों प्रारूपों में ना सिर्फ अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को कायम रखा, बल्कि अनेकों बार टीम इंडिया को अकेले अपने दम पर यादगार जीत भी दिलाई. यही कारण है, कि आज कोहली को चेज मास्टर के नाम से भी जाना जाता है.

हिटमैन भी किसी से पीछे नहीं

रोहित शर्मा, विराट कोहली

image credit : instagram

वही बात अगर रोहित शर्मा की करे तो हिटमैन ने भी सीमित ओवर के खेल में बहुत ही उम्दा खेल का प्रदर्शन किया हैं. बीते कई सालों से रोहित शर्मा ने वनडे और टी20 क्रिकेट में निरंतर अच्छा खेल दिखाया है. जब से शर्मा जी को ओपन करने का मौका मिला है, तब से वह वनडे फॉर्मेट के सबसे बढ़िया सलामी बल्लेबाज आंके जाते हैं.

रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में तीन तीन दोहरे शतक और भारत के लिए टी20 में चार शतक लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं. साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी से विराट ने जहां 66.21 की औसत के साथ 7813 रन बनाये तो रोहित शर्मा के खाते में 59.74 की औसत के साथ 7050 रन आये.

एक नज़र 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से दोनों के आंकड़ो पर :

रोहित शर्मा, विराट कोहली

image credit : getty images
आंकड़े विराट कोहली रोहित शर्मा
पारियां 144 134
रन 7813 7050
औसत 66.21 59.74
शतक/अर्द्धशतक 30/36 27/30
चौके/छक्के 734/98 668/220
AKHIL GUPTA

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com