VIDEO: LIVE मैच के दौरान बड़ा कांड! ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को पूरी तरह कर गया तहस-नहस

Published - 19 Apr 2026, 03:04 PM | Updated - 19 Apr 2026, 03:15 PM

LIVE MATCH

क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस या दर्शकों का मैदान में घुस आना आम बात है, लेकिन महाराष्ट्र के जलगांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे क्रिकेट फैंस की भावना आहत हुई है।

यहां एक Live Match के दौरान एक युवक अचानक ट्रैक्टर लेकर पिच पर चढ़ गया और पूरी पिच को खोद डाला। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

जलगांव में Live Match के दौरान हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

LIVE MATCH

यह हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले का है, जहां जलगांव रूरल MLA कप का आयोजन किया जा रहा था। टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर था और फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था।

इस Live Match का प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जा रहा था, तभी अचानक मैदान के बीचों-बीच एक ट्रैक्टर की एंट्री होती है। युवक ने बिना किसी डर के ट्रैक्टर को सीधे पिच पर चढ़ा दिया। वहां मौजूद खिलाड़ी और अंपायर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पिच का एक बड़ा हिस्सा तहस-नहस हो चुका था।

क्यों युवक ने ट्रैक्टर से बर्बाद की क्रिकेट पिच?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे विवाद के पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि इलाके के एक प्रभावशाली व्यक्ति को इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था।

इसी बात से नाराज होकर उनके एक समर्थक ने गुस्से में आकर Live Match को बीच में ही रोक दिया और ट्रैक्टर चलाकर पिच को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। पिच पर ट्रैक्टर चलने की वजह से वहां उबर-खाबर और गड्ढे हो गए, जिसके बाद खेल को जारी रखना नामुमकिन हो गया।

भारत के लिए 237 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Team India के मुख्य चयनकर्ता

मैच को रद्द कर दिया गया

पिच की हालत इतनी खराब हो गई थी कि गेंद का टप्पा खाना भी मुश्किल था। सुरक्षा और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने इस Live Match को तुरंत रद्द करने का फैसला किया। इस घटना का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, यह आग की तरह फैल गया।

क्रिकेट फैंस इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस Live Match के वीडियो ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है, क्योंकि महीनों की मेहनत से तैयार किए गए इस टूर्नामेंट का अंत इतने शर्मनाक तरीके से हुआ। किसी Live Match में इस तरह की राजनीतिक रंजिश या व्यक्तिगत नाराजगी निकालना खेल के लिए एक काला दिन माना जा रहा है।

IPL 2026 में क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी

Tagged:

LIVE MATCH CRICKET TOURNAMENT LOCAL CRICKET CHAOS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com