SRH की जीत पर Kavya Maran का धमाकेदार सेलिब्रेशन, VIDEO हुआ वायरल! एक्साइटमेंट देखने लायक
Published - 19 Apr 2026, 02:12 PM | Updated - 19 Apr 2026, 02:28 PM
Table of Contents
Kavya Maran: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की। कल रात राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से मात दी।
इस शानदार जीत के बाद सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) का खुशी से झूमने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काव्या की खुशी और उनका उत्साह स्टेडियम में मौजूद हर प्रशंसक का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
Kavya Maran का शांत कराने का इशारा

मैच के दौरान और जीत के बाद काव्या मारन (Kavya Maran) के रिएक्शन हमेशा चर्चा में रहते हैं। कल के मुकाबले में जब हैदराबाद के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में मैच को अपनी ओर मोड़ा, तो काव्या का जोश देखने लायक था।
जीत की मुहर लगते ही वे स्टैंड्स में उछल पड़ीं और तालियां बजाकर टीम का हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वे बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं, और उनका एक शांत रहन वाला इशारा भी फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जो शायद विपक्षी खेमे के लिए एक संदेश था।
उनका इशारा एक पल के लिए लग रहा था की वे हैदराबाद फैंस को इशारा कर रही है की व्हीस्ल पोडू को शांत कर दो अपनी तालियों से जिसके बाद हैदराबाद के फैंस जोर से तालियां बजाने लगे।
भारत के लिए 237 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Team India के मुख्य चयनकर्ता
हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया
कल के मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 22 गेंदों पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने भी 59 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से एशन मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
अजित अगरकर को मिला बड़ा इनाम, BCCI बढ़ा रही कॉन्ट्रैक्ट अवधि! इतने समय तक के लिए कुर्सी हुई पक्की
आयुष के इंजर्ड होने से सीएसके बैकफुट पर पहुंचा
चेन्नई सुपर किंग्स की हार का एक बड़ा कारण उनके युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का चोटिल होना भी रहा। लक्ष्य का पीछा करते समय आयुष ने 13 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन चौथे ओवर में रन लेते समय वे हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए। उन्हें दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।
बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मैच के बाद पुष्टि की है कि उनकी चोट काफी गंभीर लग रही है, जिससे सीएसके का मध्यक्रम दबाव में आ गया।
ऋतुराज की बल्लेबाजी सीएसके के लिए चिंताजनक
सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। इस अहम मैच में भी गायकवाड़ का बल्ला खामोश रहा और वे केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए।
इस सीजन में गायकवाड़ लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और पावरप्ले में टीम को वैसी शुरुआत नहीं मिल पा रही है जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम के खिलाफ मिली इस चौथी हार ने चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह को थोड़ा मुश्किल बना दिया है।
हैदराबाद के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली रही, जबकि चेन्नई को अपनी चोटिल खिलाड़ियों और कप्तानी फॉर्म पर गंभीरता से विचार करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की इस शानदार जीत और काव्या मारन (Kavya Maran) के सेलिब्रेशन का फैंस जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
Kavya Maran silenced the CSK fans’ whistles after SRH’s win. 🗿
— Sonu (@Cricket_live247) April 19, 2026
Her celebration said it all — the way she celebrated with full joy and energy after SRH’s victory vs CSK.
Her “silence” gesture towards the crowd made the moment even more iconic. pic.twitter.com/9BrLqkZuQ2
Tagged:
kavya maran SRH vs CSK IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर