BAN vs NZ Today Match Prediction, 2nd ODI- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

Published - 19 Apr 2026, 02:50 PM | Updated - 19 Apr 2026, 02:51 PM

BAN vs NZ Today Match Prediction
BAN vs NZ 2nd ODI 2026

BAN vs NZ Today Match Prediction: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच भी ढाका में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड टीम ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 24 रन से हराया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने बांग्लादेश के आगे 248 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में बांग्लादेश टीम 221 रन पर ऑल आउट हो गई।

न्यूजीलैंड के तरफ से इस मैच में हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश की तरफ से सैफ हसन और तौहीद ह्रदय ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश इस दूसरे मुकाबले में श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs NZ Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (BAN vs NZ Match Details):

मैचबांग्लादेश vs न्यूजीलैंड
स्टेडियमशेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका
मैच की तारीख20 अप्रैल 2026 (10:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (BAN vs NZ Head-to-Head):

  • कुल मैच: 10

  • बांग्लादेश ने जीते: 1

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 9

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (BAN vs NZ Recent Form):

बांग्लादेश: L, W, L, W, W

न्यूजीलैंड: W, W, W, L, W

न्यूजीलैंड टीम अच्छी फार्म में है।

पिच रिपोर्ट (BAN vs NZ Pitch Report- शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका)

BAN vs NZ 2nd ODI शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 128 वनडे खेले गए हैं, जिसमें पिच संतुलित नजर आई है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत47%
पहली पारी का औसत स्कोर 224
दूसरी पारी का औसत स्कोर190
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (54%)

BAN vs NZ Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–270

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

BAN vs NZ Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (BAN vs NZ Playing XI Today):

बांग्लादेश प्लेइंग-XI:

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, तौहीद ह्रदय, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, शोरीफुल इस्लाम

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI:

विल यंग, ​​टॉम लैथम (कप्तान) (विकेट कीपर), हेनरी निकोल्स, निक केली, मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के

टॉप बल्लेबाज (BAN vs NZ Top Scorer Prediction)

  • तौहीद ह्रदय एकदिवसीय फॉर्मेट में बांग्लादेश टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। यह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। पिछले मैच में 55 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • डीन फॉक्सक्रॉफ्ट पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इन्होंने 59 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

टॉप गेंदबाज (BAN vs NZ Top Bowler Prediction)

  • ब्लेयर टिकनर ने न्यूजीलैंड के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 40 रन देकर 4 में बहुमूल्य विकेट लिए हैं। जिसके चलते टीम मैच जीतने में कामयाब रही, इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

  • शोरीफुल इस्लाम बांग्लादेश टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं, इन्होंने सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

BAN vs NZ Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए न्यूजीलैंड टीम इस मैच में थोड़ा आगे नजर आ रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पहले वनडे में बांग्लादेश के स्पिन अटैक को अच्छे से काउंटर किया है।

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 60%

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ODI स्क्वाड:

बांग्लादेश: सैफ हसन, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, सौम्या सरकार, महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम

न्यूजीलैंड: हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर), मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के, आदित्य अशोक, बेन लिस्टर, डेन क्लीवर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Bangladesh vs New Zealand BAN vs NZ Today Match Prediction BAN vs NZ Dream11 Prediction BAN vs NZ 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

BAN vs NZ 2nd ODI शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा।

शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच संतुलित है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com