IPL 2026: आधें टूर्नामेंट से ही मिल गई प्लेऑफ़ की टॉप-4 टीमें! यही करेंगी अब क्वालीफाई, बाकी 6 पाल रही सिर्फ झूठी आस
Published - 19 Apr 2026, 04:17 PM | Updated - 19 Apr 2026, 04:52 PM
Table of Contents
IPL 2026 का आधा टूर्नामेंट लगभग पूरा होने वाला है और इसमें कई टीमों के प्रदर्शन व उनके खिलाड़ियों की फॉर्म को देखकर पता चल गया है कि यह सीजन उनके लिए आगे को भी कैसा जायेगा? सच कहा जाए, तो हाफ टूर्नामेंट के बाद ही प्लेऑफ़ की तस्वीर काफी हद तक साफ़ हो चुकी है. पॉइंट्स टेबल सबकुछ अपने आप बयां कर रही, जो टीमें इस IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वह लगातार इस टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेल रही है.
वहीं कुछ टीमें ऐसी है, जिनका प्रदर्शन लगातार गिरता ही जा रहा और वह टॉप-4 की झूठी आस पाले हुए हैं. आज हम अपने इस ख़ास लेख में उन 4 टीमों के नाम ही बताने जा रहे हैं, जिनका IPL 2026 के प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करना उनके फॉर्म के लिहाज से पूरी तरह तय लग रहा है.
IPL 2026: आधें टूर्नामेंट से ही मिल गई प्लेऑफ़ की टॉप-4 टीमें!
1.पंजाब किंग्स
हर विभाग में यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, जहां ओपनिंग की पोजीशन पर प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ी बवाल काट रहे हैं. वहीं मध्यक्रम के में श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. निचले क्रम में भी इस टीम के पास शशांक सिंह-मार्को यानेसन जैसे तगड़े ऑलराउंडर्स की ताकत है.
गेंदबाजी में भी यह टीम काफी संतुलित है, जहां युजवेंद्र चहल जैसा वर्ल्ड क्लास स्पिनर इनके पास मौजूद है. वहीं पेस बैटरी के रूप में दुनिया के नंबर-1 नई गेंद के बॉलर अर्शदीप सिंह इनके खेमे में है, जेवियर बार्टलेट और मार्को यानेसन भी पेस बैटरी को और मजबूत बनाते हैं.
कुल मिलाकर इस टीम के पास वह सबकुछ है, जो इस टूर्नामेंट को जीतने का दम रखती है. IPL 2026 की शुरूआत में इस टीम को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और इस टीम ने अपने प्रदर्शन से इस बात को अब तक सच भी कर दिखाया है.
प्लेऑफ़ में तो इनका पहुंचना तय ही है, सिर्फ प्रीति की इस टीम के लिए यह देखना दिलचस्प है कि टॉप पर फिनिश करेगी या नंबर-2 पर, फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर पंजाब किंग्स की टीम 5 मैचों में से अपने 4 मैच जीतकर 9 अंको के साथ टॉप पर है.
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB)

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) पिछले सीजन की विजेता टीम है और इस सीजन वह एक चैंपियन की तरह ही खेल रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली यह टीम इस सीजन अपने खेले 6 मुकाबलों में से 4 जीत चुकी और पॉइंट्स टेबल पर 8 अंको के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है.
भले ही पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से RCB को एक करीबी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम के फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह टीम भी कंफर्म प्लेऑफ़ में जगह बनाएगी. अपना ख़िताब डिफेंड करने का इस टीम पर पूरा दम है और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट कह भी चुके हैं यह टीम लगातार 3-4 IPL खिताब अपने नाम कर सकती है.
RCB के दोनों ओपनर फील साल्ट और विराट कोहली sजहां खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं कप्तान रजत पाटीदार के लिए यह कहना ठीक होगा कि वह अपने करियर के पीक पर है. मध्यक्रम में भी टीम के पास टीम डेविड और जितेश शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज है. वहीं निचले क्रम में रोमारियो शेफर्ड और कृनाल पांड्या की भी ताकत है.
RCB की गेंदबाजी वर्ल्ड क्लास बॉलर से भरी हुई है, जहां टीम के पास भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड का अनुभव है. वहीं जैकब डफी, राशिक सलाम डार, सुयश शर्मा जैसे अच्छे युवा गेंदबाज भी है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस टीम का भी प्लेऑफ़ टिकट पक्का है, सिर्फ टॉप-4 में किस नंबर पर फिनिश करेगी ये देखने वाली बात होगी.
VIDEO: LIVE मैच के दौरान बड़ा कांड! ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को पूरी तरह कर गया तहस-नहस
3. राजस्थान रॉयल्स
हर साल की तरह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कमाल का है. टीम अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है. जिनमें RR ने रियान पराग की कप्तानी में 4 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, एक में हार का सामना करना पड़ा है. RR आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. अब आरआर की फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि यह टीम प्लेऑफ तक जरूर पहुंचेगी.
टीम में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे तूफानी बल्लेबाज मौजूद है. वहीं, बॉलिंग विभाग भी मजबूत होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 का खिताब भी अपने नाम कर सकती है. टीम की आक्रामक बल्लेबाजी प्रमुख ताकत है, जो 200+ रन स्कोर का आसनी से पीछा करते हुए दिखाई दे रही है.
संजू ट्रेड होने के बाद समझा जा रहा था कि आरआर की ताकत आधी हो गई है. लेकिन रियान पराग की कप्तानी में टीम ने अपनी पुरानी लय रखा, और प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है.
4. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अक्षर पटेल की कप्तानी में IPL 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3 में जीत दर्ज की है. जबकि, दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
इसके बावजूद DC मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम को पछाड़ते हुए अंक तालिका में 5 वें स्थान पर है. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने आरसीबी और एमआई (MI) जैसी टीमों जिनमें स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, उन्हें IPL 2026 में हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की है.
अगर दिल्ली कैपिटल्स इसी रफ्तार के साथ आगे खेलती रही तो, IPL 2026 के प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करना मुश्किल नहीं है. DC बहुत जल्द टॉप 4 टीमों में जगह बनाती हुई दिखाई देगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर