अब टीम इंडिया के लिए ODI डेब्यू भी करेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस दिन खेलेंगे वनडे का अपना पदार्पण मैच

Published - 28 Jul 2026, 01:41 PM | Updated - 28 Jul 2026, 02:22 PM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे सीरीज पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर खूब सूर्खियां बटोरी है. पूरे सीरीज उनके बल्ले से रनों की बारिश हुई, जिसके बाद वह कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज कर पाए. इसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की टी20 के बाद वनडे टीम में भी एंट्री हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि किस दिन वह भारत के लिए वनडे डेब्यू कर सकते हैं....

Vaibhav Sooryavanshi की हो सकती है वनडे टीम में एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi 46

भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर लगातार टीम इंडिया में नए चेहरों को मौका दे रहे हैं. बीते कुछ समय में कई खिलाड़ियों ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इसमें एक नाम युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का भी है.

इंग्लैंड के खिलाफ अपना पर्दापण मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 6 मैचों की 6 पारियों में 193 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. वहीं, हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने में कामयाब हुए. अब टी20 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाने के बाद सबको उनके वनडे डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है.

गंभीर-अगरकर की बैड लिस्ट में है ये 4 खिलाड़ी, इन्हें भूलकर भी कभी नहीं देंते टीम इंडिया में मौका

इस सीरीज में मिल सकता है डेब्यू

भारत को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने ही है, जिसके लिए टीम का ऐलान होना बाकी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है. इसलिए उम्मीद है कि वह टीम की रणनीति का हिस्सा बन सकते हैं. अगर उन्हें इस फॉर्मेट में मौका मिलता है तो वह अपने बल्ले का जोर साबित कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर सकते हैं.

टीम के लिए हो सकते हैं मददगार साबित

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास न केवल तेज रन बनाने, बल्कि बड़ी पारी खेलने की भी क्षमता है. उनका यह काबिलयत टीम के लिए वनडे में काफी मददगार साबित हो सकती है. अगर उन्हें पारी की शुरुआत करने की ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे न सिर्फ़ भारत को तेज़ शुरुआत दिला सकते हैं, बल्कि बड़े स्कोर की नींव भी रख सकते हैं. लिहाजा, अब सबकी नज़रें श्रीलंका सीरीज़ के लिए चुनी गई टीम पर होंगी कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है या नहीं।

गंभीर-अगरकर की बैड लिस्ट में है ये 4 खिलाड़ी, इन्हें भूलकर भी कभी नहीं देंते टीम इंडिया में मौका

Tagged:

team india IND vs WI Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com