टीम इंडिया के बचे हुए पूरे WTC शेडयूल का हुआ ऐलान, जानें किस डेट को कौन सी टीम से खेलेगी सीरीज

Published - 28 Jul 2026, 11:51 AM | Updated - 28 Jul 2026, 01:05 PM

Team India 2026 07 28T121253 574

Team India WTC Schedule: ICC ने टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में की थी। तब से इसके तीन चक्र हो चुके हैं और चौथा जारी है। अब तक न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल जीतने में कामयाबी पाई है। टीम इंडिया ने पहले और दूसरे चक्र में लगातार फाइनल खेला लेकिन खिताब से दूर रह गई। वहीं, तीसरे चक्र में खराब प्रदर्शन के कारण टॉप-2 में जगह नहीं बना पाई थी।

इस बार भी टीम इंडिया (Team India) को WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ सकती है, क्योंकि उसने अपने 18 में से 9 मैच खेल लिए हैं और अभी पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 ही है। भारत को अभी 9 मुकाबले और खेलने हैं लेकिन इस दौरान उसकी टक्कर कुछ जबरदस्त टीमों से होनी हैं, जिनसे पार पाना आसान नहीं होगा।

WTC में Team India को इन तीन टीमों के खिलाफ खेलने हैं कुल 9 मैच

Team India 2026 07 26T160957 413

टीम इंडिया (Team India) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी अगली टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का सामना करना है। श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट होंगे, जिनका आयोजन 15 से 27 अगस्त तक होगा। इसके बाद, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की सबसे मुश्किल चुनौती न्यूजीलैंड दौरा होगा। इसमें तीनों ही फॉर्मेट के मुकाबले होने हैं लेकिन सबसे आखिरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेली जाएगी।

इसके बाद, भारत (Team India) को अगले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मेजबानी करनी है। इस सीरीज का आयोजन 21 जनवरी से 3 मार्च तक होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इन टीमों के खिलाफ खेल चुका है भारत

अगर WTC के मौजूदा चक्र में भारत (Team India) के हो चुके मुकाबलों की बात करें तो उसने 9 मैच खेले हैं और इस दौरान तीन अलग-अलग टीमों से टक्कर हुई है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत 2025 में इंग्लैंड दौरे से की थी। इस दौरान पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन हुआ था, जो 2-2 से ड्रॉ रही थी। इसके बाद, वेस्टइंडीज ने भारत का दौरा किया था और उसके खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत हासिल की थी।

हालांकि, अपनी पिछली WTC सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसे घरेलू सरजमीं पर 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

WT 2025-27 में भारत के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल

क्रम मैच तारीख समाप्ति तिथि (यदि 5 दिन चला) स्थान
1 श्रीलंका vs भारत, पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 (शनिवार) 19 अगस्त 2026 (बुधवार) गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
2 श्रीलंका vs भारत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त 2026 (रविवार) 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
3 न्यूज़ीलैंड vs भारत, पहला टेस्ट 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) 23 नवंबर 2026 (सोमवार) बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
4 न्यूज़ीलैंड vs भारत, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
5 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट 21 जनवरी 2027 (गुरुवार) 25 जनवरी 2027 (सोमवार) विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
6 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट 29 जनवरी 2027 (शुक्रवार) 2 फरवरी 2027 (मंगलवार) एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
7 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट 11 फरवरी 2027 (गुरुवार) 15 फरवरी 2027 (सोमवार) बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
8 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट 19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) 23 फरवरी 2027 (मंगलवार) जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
9 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पांचवां टेस्ट 27 फरवरी 2027 (शनिवार) 3 मार्च 2027 (बुधवार) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जडेजा-बुमराह की वापसी, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू

Tagged:

IND vs NZ team india IND vs SL ind vs aus WTC 2025-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com