जिम्बाब्वे दौरे के साथ ही खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं मिलेगा मौका
Table of Contents
Indian player career over after Zimbawbe Tour: भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 से 26 जुलाई तक चला। इस दौरान टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और 3-0 से जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कप्तान श्रेयस अय्यर को दो बार नाकामी के बाद तीसरे प्रयास में पहली सीरीज जीत हासिल हुई।
दौरे पर वैभव सूर्यवंशी समेत कई खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और आगे के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। हालांकि, भारत (India) के एक खिलाड़ी पर काफी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उसका प्रदर्शन पूरी सीरीज के दौरान काफी साधारण रहा। इसी वजह से अब माना जा रहा है कि उसे टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और वापसी की राह भी मुश्किल हो सकती है।
जिम्बाब्वे दौरे पर India के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन रहा बेहद खराब
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मिली टी20 सीरीज की हार के बाद, जिम्बाब्वे में सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर थी। इन खिलाड़ियों में बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी था, जो काफी समय से निरंतरता के साथ रन बनाने में नाकाम रहे हैं। दो साल पहले अभिषेक ने जिम्बाब्वे में ही अपनी डेब्यू सीरीज में शतक ठोकते हुए सभी को प्रभावित किया था। इसके बाद से उनका काफी ज्यादा दबदबा देखने को मिला।
हालांकि, इस बार जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा का जादू नहीं चला और उन्होंने तीन पारियों में 3.66 की बेहद साधारण औसत से 11 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 55 का रहा। डेब्यू के बाद से अभिषेक की यह सबसे खराब सीरीज रही।
भारत की टी20 टीम में अभिषेक शर्मा की जगह पर उठ रहे सवाल

पिछले साल तक अभिषेक शर्मा को भारत (India) की टी20 टीम का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। उन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से खूब वाहवाही हासिल की थी। अभिषेक ने 21 पारियों में 42.95 की औसत और 193.47 की स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए थे। हालांकि, इस साल उनका प्रदर्शन बेहद ही साधारण रहा है। उन्होंने 23 पारियों में 23.36 की औसत और 185.56 की स्ट्राइक रेट से 514 रन ही बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने औसत ही प्रदर्शन किया। अब जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहने के कारण टीम इंडिया (Team India) में उनकी जगह खतरे में पड़ गई है।
संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह मिल सकता है मौका
अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया (Team India) में फिर संजू सैमसन को मौका मिलने की संभावना दिख रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू को जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया था, क्योंकि उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देना था। लेकिन अभिषेक का लगातार खराब प्रदर्शन अब संजू की वापसी का रास्ता तैयार कर सकता है। देखना होगा कि भारत की अगली टी20 सीरीज में ओपनिंग में वैभव के साथ किसे मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: गंभीर-अगरकर की बैड लिस्ट में है ये 4 खिलाड़ी, इन्हें भूलकर भी कभी नहीं देंते टीम इंडिया में मौका