टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय

Published - 03 Feb 2026, 08:46 AM | Updated - 03 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। अपने घरेलू हालात में खेलते हुए भारतीय टीम (Team India) को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है और टीम की नजरें एक बार फिर ट्रॉफी को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। इस मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) का संभावित प्लेइंग XI सामने आ चुका है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को इस अहम मुकाबले में जगह मिल सकती है।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन कर सकते हैं ओपनिंग

भारतीय टीम (Team India) के लिए इस मुकाबले में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के कंधों पर दी जा सकती है। अभिषेक शर्मा हाल के समय में आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नजर आए हैं और पावरप्ले में तेज़ शुरुआत दिलाने की उनकी क्षमता टीम के लिए बड़ी ताकत बन चुकी है। वह पहले ओवर से ही गेंदबाज़ों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को खुलकर खेलने का मौका मिलता है।

वहीं, ईशान किशन का हालिया फॉर्म भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा हो, लेकिन बड़े मैचों में उनका रिकॉर्ड और अनुभव उन्हें मजबूत विकल्प बनाता है। खास तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसने टीम मैनेजमेंट का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है।

ऐसे में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है, जबकि अभिषेक शर्मा के साथ उनकी जोड़ी पावरप्ले में भारतीय टीम को तेज़ और आक्रामक शुरुआत दिलाने में सक्षम नजर आती है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत यह खिलाड़ी संभालेंगे मध्यक्रम की ज़िम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह भारतीय टीम (Team India) के मध्यक्रम बल्लेबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। तिलक वर्मा चोट के चलते न्यूजीलैंड सीरीज़ से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार फॉर्म दिखाते हुए तीन अर्धशतक लगाए और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी बने। वहीं रिंकू सिंह को भी इस सीरीज़ में मौके मिले और उन्होंने दबाव में भरोसेमंद बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया।

नंबर 6, 7 और 8 पर भारत की ताकत बने ऑलराउंडर्स

भारतीय टीम (Team India) के निचले मध्यक्रम में नंबर 6, 7 और 8 पर शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल की मौजूदगी टीम को खास मजबूती देती है। शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उनकी यह विस्फोटक पारी बताती है कि वह डेथ ओवर्स में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।

हार्दिक पांड्या अपने अनुभव और ऑलराउंड क्षमता से टीम को संतुलन देते हैं, जबकि अक्षर पटेल निचले क्रम में उपयोगी रन बनाने के साथ-साथ कसी हुई गेंदबाज़ी से टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। यह तीनों खिलाड़ी मिलकर भारतीय टीम (Team India) को बल्लेबाज़ी में गहराई और गेंदबाज़ी में अतिरिक्त विकल्प प्रदान करते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद अहम साबित हो सकता है।

गेंदबाज़ी में Team India का मजबूत आक्रमण

भारतीय टीम (Team India) की गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह संभालते हुए नजर आएंगे। वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से मिडिल ओवर्स में बल्लेबाज़ों को बांधने और विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।

अर्शदीप सिंह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में स्विंग और यॉर्कर के जरिए अहम विकेट चटकाने में माहिर हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह अनुभव और सटीकता के साथ गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और मुश्किल हालात में टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ साबित होते हैं।

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में Team India की संभावित प्लेइंग XI :

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर) , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़े : भारत या ऑस्ट्रेलिया : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किसकी टीम ज़्यादा मजबूत? जानिए दोनों की कमजोरियां

Tagged:

team india Suryakumar Yadav IND vs USA T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com