लंबे समय बाद अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, काफी समय से नहीं खेले छोटा फॉर्मेट
Table of Contents
India vs Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। यह सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी लेकिन इसका आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। 17 सितंबर को सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा।
इन तीन मुकाबलों के लिए अभी तक BCCI ने भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 से 48 घंटों में अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। उससे पहले हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय बाद छोटे फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।
इन 3 खिलाड़ियों को Afghanistan T20 Series के लिए लंबे समय बाद छोटे फॉर्मेट में मिल सकता है मौका
1. नितीश कुमार रेड्डी

दाएं हाथ के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल खेला था। तब से उन्हें छोटे फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है लेकिन अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) में नजर आ सकते हैं। इंजरी के कारण नितीश आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर नहीं खेल पाए थे।
वहीं, फिर जिम्बाब्वे सीरीज से भी बाहर हो गए थे लेकिन अब उनके फिट होने की खबर है। इसी वजह से उनका चयन किया जा सकता है। हार्दिक पांड्या के फिर से चोटिल होने की खबर ने नितीश कुमार रेड्डी की वापसी की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
2. क्रुणाल पांड्या
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के भी अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए चुने जाने की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अक्षर पटेल के लचर प्रदर्शन के कारण टीम मैनेजमेंट कुछ अन्य विकल्पों को मौका देना चाहता है।
इसी वजह से पिछले दो आईपीएल सीजन में RCB की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल को मौका मिल सकता है। उन्होंने 2021 में भारत के लिए आखिरी बार टी20 में खेला था।
3. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2022 के बाद से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में नहीं खेला है लेकिन उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए चुना जा सकता है। भुवी ने आईपीएल 2026 में कमाल की गेंदबाजी की थी और 28 विकेट के साथ दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।
उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के बाद, जिम्बाब्वे सीरीज से भी नजरअंदाज कर दिया गया था, जिसके बाद चयन समिति की काफी आलोचना भी हुई थी। अब इस अनुभवी खिलाड़ी को वापसी का मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: WATCH: ग्लेन फिलिप्स ने फिर दिखाई गजब की फील्डिंग, CPL में पकड़ डाला साल का सर्वश्रेष्ठ कैच