टेस्ट टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर हुआ फिक्स, इन खिलाड़ियों पर खेलेंगे कोच गंभीर अब बड़ा दांव
Published - 23 Apr 2026, 11:44 AM | Updated - 23 Apr 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है और उनका फाइनल में पहुंचना यहां से बेहद मुश्किल है। भारत ने इस चक्र में कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच में उन्हें जीत मिली है तो 4 मैच उन्होंने गंवाए हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।
टीम (Team India) फिलहाल अंक तालिका में पाकिस्तान से नीचे है और यही कारण है कि आगामी सीरीज में चयन समिति कई बड़े बदलाव कर सकती है। यहां तक कि चयनकर्ता उन खिलाड़ियों को ढूंढ रहे हैं, जो कि भारत के मध्यक्रम को मजबूत कर सके और इसमें इन तीन खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे चल रहा है।
मध्यक्रम में ये खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस
भारतीय टीम (Team India) का मिडिल ऑर्डर कितना कमजोर है इसकी झलक साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में देखने को मिल चुकी है। इस दोनों सीरीज में भारत को भारत में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था, और हार का सबसे बड़ा कारण मिडिल ऑर्डर को माना जा रहा है, जिनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकले थे।
इसी कमी को पूरा करने के लिए टीम (Team India) प्रबंधन देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और ऋतुराज गायकवाड़ को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर देख रहा है।
टीम मैनेजमेंट ध्रुव जुरेल को एक शुद्ध बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है, जो कि साईं सुदर्शन की जगह को चुनौती दे सकता है। वहीं, टीम मैनेजमेंट का मानना है कि गायकवाड़ भारतीय परिस्थितियों में स्पिन गेंद खेलने के मजबूत विकल्प हैं और ऐसे में उनपर भी चयनकर्ता भरोसा कर सकते हैं।
अफगानिस्तान से होगी अगली भिड़ंत
आईपीएल 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया (Team India) को 6 जून को अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। यह मैच भले ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण न हो, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में युवा खिलाड़ियों को जांचने का शानदार मौका होगा।
एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया, हमारा मकसद टेस्ट मैचों को लेकर गंभीर होना है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भले ही डब्ल्यूटीसी चक्र से बाहर हो, लेकिन मैच अभ्यास का कोई मुकाबला नहीं है। शीर्ष खिलाड़ियों का आकलन किया जाएगा और उसी आधार पर उनके चयन पर निर्णय होगा।
Team India का मिडिल ऑर्डर कमजोर
एक समय था जब भारतीय टेस्ट टीम (Team India) का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत माना जाता था। शीर्ष क्रम के ध्वस्त होने के बाद भी टीम इंडिया 300 से 400 का आंकड़ा आसानी से हासिल कर लिया करती थी।
लेकिन साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दो घरेलू श्रृंखलाओं में टीम इंडिया (Team India) का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आया है और यही कारण है कि बीसीसीआई भी इसको लेकर चिंतित है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच की पहली पारी में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने मिलकर सिर्फ 72 रन बनाए थे। जबकि इसी मैच की दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने मिलकर मात्र 59 रन बनाए थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर