जापान के साथ टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, मैच की डेट का हुआ आधिकारिक ऐलान

Published - 05 Sep 2026, 08:58 AM | Updated - 05 Sep 2026, 09:25 AM

Team India 33

टीम इंडिया (Team India) को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेना है। इसके बाद, टीम इंडिया को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना था, जिसमें पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी।

हालांकि, इस बीच एक बड़ा ऐलान हुआ है और अब भारतीय टीम (Team India) जापान के खिलाफ एक खास टी20 मुकाबले में हिस्सा लेगी।

एशियन गेम्स से पहले जापान के विरुद्ध टी20 मैच में Team India लेगी हिस्सा

Team India 34

काफी लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि एशियन गेम्स से पहले भारत (Team India) की टक्कर जापान से क्यों होगी और इसके पीछे वजह क्या है, तो बता दें कि इसके लिए टीम इंडिया को अलग से वहां नहीं जाना होगा। दरअसल, एशियन गेम्स का आयोजन जापान में ही हो रहा है। इसी वजह से भारत और जापान के राजनियक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर दोनों देशों की टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच सुजुकी कप के लिए होगा मैच, तारीख और वेन्यू घोषित

जापान की टीम अभी क्रिकेट की दुनिया में अपने पैर जमा रही है और उसने अभी तक किसी भी फुल मेंबर सदस्य के खिलाफ टी20 मैच नहीं खेला है। लेकिन अब उसका सामना तीन बार के टी20 वर्ल्ड कप विनर भारत (Team India) से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, इसका वेन्यू तोचिगी प्रान्त का सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी।

BCCI और JCA ने भारत-जापान मुकाबले को लेकर जताया उत्साह

जापान के खिलाफ टीम इंडिया के टी20 मैच को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा,

"बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर खुश है, क्योंकि भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास T20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं। यह क्रिकेट के लिए एक अहम पल है, क्योंकि इससे भारतीय टीम एक नई जगह पर जा रही है और जापान व पूर्वी एशिया में ज्यादा लोगों तक इस खेल को पहुंचाने का मौका मिल रहा है।"

वहीं, जापान क्रिकेट एसोसिएशन की सीईओ नाओकी मियाजी ने कहा,

"मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को जापान में क्रिकेट के घर में आमंत्रित कर पाना हमारी एसोसिएशन के लिए एक ऐतिहासिक पल है।"

'स्पोर्ट 75' पहल की आधिकारिक शुरुआत

टीम इंडिया और जापान के बीच यह मैच 'स्पोर्ट 75' नाम की पहल के तहत पहला कदम होगा। इसकी शुरुआत जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में हुए समझौते से हुई है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना भी है, ताकि 2036 में भारत के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेज़बानी करने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli के 3 वो बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जो सालों तक रहेंगे अटूट

Tagged:

team india bcci Japan Cricket Team Japan Cricket Association
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com