काउंटी में फिर चला चहल का जादू, बने स्टोक्स समेत 4 बल्लेबाजों का किया शिकार, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
Published - 04 Sep 2026, 04:28 PM | Updated - 04 Sep 2026, 04:30 PM
Table of Contents
टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेरकर एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी वापसी का दावा ठोक दिया है. हाल ही में खेले गए एक मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. इस दौरान वह इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का शिकार करने में भी सफल रहे. अपने इस प्रदर्शन के बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं.
Yuzvendra Chahal ने बिखेरा अपनी फिरकी का जलवा
इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंमपियनशिप का 43वां मुकाबला डरहम और नॉर्थम्पटनशायर के बीच खेला गया. नॉर्थम्पटन में हुई भिड़ंत में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी फिरकी गेंदबाजी का दम दिखा डरहम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. इस दौरान वह चार बड़ा विकेट अपने नाम दर्ज करने में कामयाब हुए. उन्होंने विपक्षी टीम के खूंखार बल्लेबाज बेन स्टोक्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने केसी एल्ड्रिज, एलेक्स लिस और मैथ्यू पॉट्स का भी शिकार किया.
बेन स्टोक्स दिखाया पवेलीयन का रास्ता
युजवेंद्र चहल ने जिस अंदाज में बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया, उसकी सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही हो रही है. उन्होंने इस इंग्लिश ऑलराउंडर को ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसको बल्लेबाज ने फ्रंटफुट पर आकर डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमकर बल्ले और पैड के बीच के गैप से सीधा स्टंप्स पर जा लगी. युजवेंद्र चहल की इस गेंदबाजी से खुद बेन स्टोक्स भी हैरान नजर आए. इसके साथ ही उनकी 14 रनों की पारी का भी अंत हो गया.
तीन साल से नहीं मिली Yuzvendra Chahal को टीम में जगह
युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया से बाहर हुए तीन साल हो चुके हैं. साल 2023 में वह आखिरी बार भारत के खिलाफ खेलते नजर आए थे. इसके बाद से ही भारतीय चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं.लेकिन अब काउंटी चैंपियनशिप में अपने घातक प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनकी गेंदबाजी में अभी भी धार बरकरार है. काउंटी के साथ घरेलू क्रिकेट में भी लगातार विकेट चटक युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी मजबूत कर दी है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर