AFG सीरीज से पहले बुरी खबर, वैभव सूर्यवंशी बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे अहम मैच

Published - 04 Sep 2026, 12:13 PM

Vaibhav Sooryavanshi 55

13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर अपडेट मिला है कि वह इस सीरीज से पहले टीम से बाहर हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. सेंट्रल जॉन के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उनका बल्ला जमकर गरजा. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ईस्ट जॉन टीम फाइनल का टिकट अपने नाम कर सकी.

Vaibhav Sooryavanshi हुए टीम से बाहर

Vaibhav Sooryavanshi 5

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का टीम इंडिया में चयन में हुआ है, जिसकी वजह से वह दिलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. नेशनल टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें ईस्ट ज़ोन की टीम का साथ छोड़ना पड़ा है, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. 30 सितंबर से सेंट्रल ज़ोन की टीम के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली और जीत में योगदान दिया.

एशियन गेम्स से भारत और पाकिस्तान दोनों ने नाम वापस लेने का बनाया मन? वजह चौंकाने वाली

दिलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल

पूर्व क्षेत्र के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अलावा ईशान किशन और दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा के भी दिलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने पर संदेह बना हुआ है. खबरों की माने तो इन तीनों खिलाड़ियों को फाइनल का हिस्सा बनने के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंजूरी चाहिए होगी. हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है कि वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा दिलीप ट्रॉफी फाइनल में शिरकत करेंगे या नहीं. ऐसे में सबकी नजरें इन खिलाड़ियों की उपलब्धता पर टिकी हुई है.

इन खिलाड़ियों को भेजा गया बुलावा

नाम ना जाहिर करने की शर्त पर एक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण क्षेत्र की ओर से दिलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल खेलने के लिए बुलावा भेजा गया है. ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं है. इसलिए राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि ये तीनों खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी सेवाएं प्रदान करें.

टीम इंडिया के गेंदबाज पर वसीम अकरम का कटाक्ष, बोले ' मैने उसे गेंदबाजी सिखाई अब हमारे खिलाफ ही ट्वीट करता....'

Tagged:

team india IND vs AFG duleep trophy Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com