टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर

Published - 12 May 2026, 10:16 AM | Updated - 12 May 2026, 01:09 PM

Team India 2

Team India: भारत में इस समय आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी टीमें काफी पसीना बहा रहा। 31 मई को इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो जाएगी।

टीम इंडिया (Team India) को 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबला खेलना है, जिसको लेकर क्रिकेट फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस बीच अब भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा अप़डेट सामने आया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के मैच विनर खिलाड़ी को IND vs AFG टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है।

Team India के लिए आई बुरी खबर सामने

Test Team India

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियां शुरु कर दी है। 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होने वाली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद, मेजबान टीम जीत पर नजर रखेगी। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से बाहर किया जा सकता है।

IPL 2026 के बीच Rahul Dravid बने इस टीम के मालिक, करोड़ों में अकेले खरीदी पूरी फ्रेंचाइजी

इस गेंदबाज के कंधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह का IND vs AFG टेस्ट के लिए रेस्ट दिया जा सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के गेंदबाजी क्रम की कमान मोहम्मद सिराज संभाल सकते हैं। आईपीएल 2026 के दौरान भारतीय चयनकर्ताओं ने उन पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, टीम (Team India) में तीसरे स्थान के लिए फिलहाल बहस चल रही है। इस पद के लिए चयनकर्ता साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और वाशिंगटन सुंदर जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

शुभमन गिल के हाथों में होगी Team India की कमान

जहां जसप्रीत बुमराह का अफगानिस्तान टेस्ट के लिए रेस्ट दिया जा सकता है, वहीं शुभमन गिल कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगें। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में, कप्तान के रूप में उनका लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर शानदार वापसी करना होगा। अलावा ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, और केएल राहुल को टीम इंडिया में शामिल किए जाने की संभावनाएं हैं।

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए चुन ली गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम, ईशान-अक्षर की वापसी, जडेजा-जुरेल ड्रॉप

Tagged:

shubman gill team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com