एशिया कप 2027 के लिए फिक्स हुई टीम इंडिया! इन 15 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं अजीत अगरकर दांव
Table of Contents
Team India likely squad for Asia Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट में चार या उससे अधिक टीमों वाले ज्यादातर टूर्नामेंट ICC द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा भी एक और मल्टी-टीम वाला टूर्नामेंट खेला जाता है, जिसका आयोजन आईसीसी नहीं, बल्कि एशियन क्रिकेट काउन्सिल द्वारा किया जाता है।
इस टूर्नामेंट का नाम एशिया कप (Asia Cup) है, इसमें इसमें एशियाई टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। पिछले कुछ समय से इसका आयोजन वर्ल्ड कप से पहले होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा।
2027 में Asia Cup का वनडे फॉर्मेट में होगा आयोजन, बांग्लादेश करेगा मेजबानी

एशिया कप के लिए फैंस को अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा, क्योंकि इसका आयोजन अगले साल होगा। दरअसल, 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसी वजह से उससे कुछ महीने पहले एशियाई टीमों वाला यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। एशिया कप के शुरू होने की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई जानकारी के अनुसार 18 जून से 4 जुलाई तक खेला जा सकता है।
साल 2024 में ACC ने ऐलान करते हुए बताया था कि एशिया कप के अगले दो संस्करण की मेजबानी क्रमशः भारत और बांग्लादेश करेंगे। BCCI ने 2025 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और यह टी20 फॉर्मेट में हुआ था, क्योंकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था। हालांकि, अगले साल होने वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए एशिया कप का भी ODI फॉर्मेट में ही आयोजन होगा। वहीं, इसकी मेजबानी बांग्लादेश करेगा।
Asia Cup के लिए अजीत अगरकर चुन सकते हैं अनुभवी और युवाओं के मिश्रण वाला स्क्वाड
पिछली बार 2023 में वनडे फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन हुआ था। तब भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर ख़िताब जीता था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप के लिए लगभग उसी स्क्वाड का चयन कर सकती है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकती है।
शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह समेत कई सीनियर खिलाड़ी चुने जा सकते हैं। वहीं, युवाओं में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
Asia Cup 2027 के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, हर्ष दुबे।