श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान, 29 की उम्र में इस तेज गेंदबाज को मिला मौका

Published - 03 Aug 2026, 10:28 AM | Updated - 03 Aug 2026, 01:02 PM

Jasprit Bumrah

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को अनफिट होने की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ा है. रिपोर्ट्स की माने तो वह बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए.

ऐसे में मेडिकल टीम की सलाह के बाद भारतीय बोर्ड ने उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज से ड्रॉप करने का फैसला किया. वहीं, अब बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 29 वर्षीय पेसर को टीम में जगह दी है.

Jasprit Bumrah के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Jasprit Bumrah

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में इंजरी हो गई थी, जिससे वह अब तक नहीं उबर पाए और उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा. अब उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय चयनकर्ताओं ने 29 साल के पेसर अकीब नकबी को टीम में शामिल किया है. घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वह पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह बना सके.

पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, बड़ी वजह आई सामने

रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल

आकिब नबी का रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में घातक गेंदबाजी कर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 104 विकेट चटकाए. वहीं, पिछले सीजन 10 मैचों में 60 विकेट हासिल कर आकिब नबी ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया.

इसके अलावा हाल ही श्रीलंका के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने इंडिया ए के लिए 6 विकेट निकाले. इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक 43 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं, जिसकी 71 पारियों में वह 162 विकेट निकाल पाए.

टीम इंडिया को खल सकती है Jasprit Bumrah की कमी

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खल सकती है. उनकी इंजरी ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा दिया है. मौजूदा समय में वह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और उनकी अनुपस्थिति में टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए थे और इस दौरान भारत का गेंदबाजी क्रम संघर्ष करता दिखाई दिया था. इसलिए अब दावा किया जा रहा है कि उनका श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होना टीम के लिए तगड़ा झटका हो सकता है.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही यशस्वी जायसवाल का पीछा, टेस्ट करियर के आंकड़े दे रहे गवाही

Tagged:

team india IND vs SL jasprit bumrah
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com