T20 World Cup 2026 Prize Money: जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये, टीम इंडिया के हिस्से में आएंगे इतने
Published - 07 Mar 2026, 02:07 PM | Updated - 07 Mar 2026, 02:12 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारत-न्यूजीलैंड ने प्रवेश कर लिया है। कीवियों ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो भारतीय टीम रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची।
अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच फाइनल (T20 World Cup) मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन खिताबी जंग से पहले चलिए जानते हैं कि किस टीम को टूर्नामेंट में कितने रुपये मिलेंगे और अगर भारत टूर्नामेंट को जीत जाता है तो उनके हिस्से में कितने करोड़ रुपये आएंगे।
T20 World Cup: टीमों पर होगी धनवर्षा
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने प्राइज मनी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जहां साल 2024 में आईसीसी ने 11.25 मिलियन डॉलर की धनराशि टीमों में बांटी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर कुल 13. 4 मिलियन (123.77 करोड़) कर दिया गया है। जबकि पिछली बार टीम इंडिया को खिताब जीतने पर 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे तो उप विजेता रही दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर दिए गए थे।
भारत-पाकिस्तान को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। ऐसे में अगर टीम इंडिया खिताब जीत जाती है तो उन्हें 27.50 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। जबकि उप विजेता रहने पर भारत को 14.67 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल (T20 World Cup) हारने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे।
जबकि पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपये आईसीसी द्वारा दिए जाएंगे। बता दें कि, इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है, जिनको 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, 13वें से 20वें स्थान (T20 World Cup) पर रहने वाली टीमों को 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इनमें अधिकांश वह टीमें शामिल होंगी, जिनका प्रदर्शन लीग चरण मैचों में साधारण रहा था, और इसमें अधिकांश एसोसिएट्स टीमों के नाम शामिल हैं।
छोटी टीमों ने किया था टूर्नामेंट में प्रभावित
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में एसोसिएट्स टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। भले ही ये टीमों सुपर-8 में अपनी जगह नहीं बना सकी हों, लेकिन इन्होंने बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती पेश की थी।
बता दें कि, नेपाल, इटली, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स, नामीबिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड, ओमान, यूएई, कनाडा ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया था।
यही कारण है कि, छोटी टीमों के मैचों (T20 World Cup) में भी प्रशंसकों ने मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी इन टीमों को बड़े स्टेज पर लाने के लिए क्या प्रयास करता है।
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, गेंद और बल्ले दोनों से पलट देते हैं मैच
Tagged:
team india icc T20 World Cup IND vs NZ Finalऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर