विराट कोहली के साथ हुए विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव, स्लेजिंग को लेकर दिया बड़ा बयान
Published - 25 May 2021, 06:46 AM
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पिछले साल खेले गए IPL 2020 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को स्लेज करते नजर आए थे। लंबे वक्त बाद अब सूर्या ने उस तनातनी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि वह विराट द्वारा स्लेज किए जाने से खुश थे।
Suryakumar Yadav ने बताया स्लेजिंग से थे खुश
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/Suryakumar-Yadav-and-Virat-Kohli.jpg)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2021 के लीग मैच के दौरान जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी विराट कोहली ने उन्हें स्लेज किया था। अब SKY ने उस वाक्ये को इंस्टाग्राम लाइव पर याद करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि, 'वे खुश हैं कि विराट ने उन पर गुस्सा किया। उन्होंने उस मैच के खत्म होने के बाद बेहद नॉर्मल तरीके से बात की। मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है।'
सूर्यकुमार ने हाल ही में एक फैन के सवाल के जवाब में विराट कोहली के लिए ने इंस्पिरेशन(प्रेरणा) शब्द का इस्तेमाल किया था। सूर्यकुमार ने कहा, 'सिर्फ मैं ही नहीं। जो भी उनके खिलाफ खेल रहा हो, वे उसके खिलाफ आक्रामक होते हैं। मैं तो खुश था कि कोहली ने मुझे स्लेजिंग की।'
सूर्या ने खेली थी तूफानी पारी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/02/Suryakumar-Yadav-Biography-in-Hindi-4.jpg)
जिस वाक्ये का जिक्र सूर्यकुमार कर रहे हैं, वह आईपीएल 2020 का लीग मैच था, जिसमें आरसीबी को 5 विकेट से मात देकर मुंबई की टीम ने प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। मुंबई की ओर से Suryakumar Yadav ने 43 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
मगर मैच के बीच मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर के खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली हाथ में गेंद लिए SKY की तरफ आए और उनको कुछ बोलते दिखे, मगर सूर्युकमार ने उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया और क्रीज के दूसरी तरफ जाने के लिए आगे बढ़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बताते चलें, सूर्या ने इंग्लैंड दौरे पर लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।