राहुल द्रविड़ ने बुरे वक्त में दिया था पृथ्वी शॉ को हौसला, युवा खिलाड़ी ने खुलासा कर दिया बड़ा बयान
Published - 10 Jul 2021, 08:43 AM
Table of Contents
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा सभी की जुबां पर है। श्रीलंका दौरे पर एक बार फिर शॉ नीली जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं। मगर हर खिलाड़ी की तरह युवा की जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आए। पहले उन्हें डोपिंग टेस्ट में फेल होने के चलते बैन का सामना करना पड़ा और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। मगर अब शॉ ने खुलासा किया है कि बुरे वक्त में राहुल द्रविड़ ने उन्हें हौसला दिया था।
राहुल द्रविड़ ने दी थी हिम्मत
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/Rahul-Dravid-and-Prithvi-Shaw.jpg)
2019 में न्यूजीलैंड दौरे से पहले Prithvi Shaw पर डोपिंग टेस्ट में फेल होने के चलते एक साल का बैन लगा दिया गया था। वह वक्त शॉ के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मजबूती के साथ वापसी की। अब शॉ ने खुलासा किया है कि उस वक्त राहुल द्रविड़ ही इकलौते शख्स थे, जिसने उन्हें हौंसला दिया कि वह मजबूती से वापसी कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में खुद पर लगे बैन पर बड़ी बात कही। उन्होंने बताया,
"जब मुझ पर डोपिंग के आरोप में बैन लगा था तब राहुल द्रविड़ ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि यह जीवन का हिस्सा है। ऐसा होता है। इसमें तुम्हारी गलती नहीं है और तुम दमदार वापसी करोगे।"
शानदार फॉर्म में हैं Prithvi Shaw
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/prithvi-shaw-1601091388.jpg)
युवा ओपनर Prithvi Shaw इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद शॉ ने घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए। जहां विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 827 रन बनाए, तो वहीं सैय्यद मुश्ताक अली में भी खूब रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अपना यही फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल के शुरुआती 8 मैचों में 308 रन बनाए।
आईपीएल 2021 में केकेआर के साथ खेले गए मैच में उन्होंने शिवम मावी के पहले ओवर में लगातार 6 चौके लगाकर सभी को यह सूचना दे दी कि वह अपने फॉर्म में लौट चुके हैं। फिर भले ही उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया, लेकिन फिर श्रीलंका दौरे पर उन्हें मौका मिला है और लगभग तय है कि वह ओपनिंग करने मैदान पर उतरेंगे। इतना ही नहीं अब यदि Prithvi Shaw श्रीलंका में रन बनाते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में भी जलवा दिखाने का मौका मिल सकता है।
रीशेड्यूल होगी श्रीलंका सीरीज
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/Team-India-780x470-1.jpg)
भारत और श्रीलंका के बीच दौरे की शुरुआत 13 जुलाई से होने वाली थी। लेकिन श्रीलंका के खेमे में एक के बाद एक दो कोरोना संक्रमित मामलों के मिलने के बाद अब इस दौरे को रीशेड्यूल किया जा रहा है। अब दौरे की शुरुआत 13 जुलाई के बजाए 17 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक खेली जाएगी। हालांकि अभी इन तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जरी किया गया है, लेकिन ईएसपीएन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।