पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दिखा रहा BCCI को तेवर, पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से किया साफ इंकार!
Published - 21 Apr 2025, 07:48 AM
Table of Contents
Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट के हालात इन दिनों कुछ खास नहीं है। टीम की लगातार हार की वजह से फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना कर रहे हैं। मौजूदा समय में पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 खेली जा रही है। लेकिन इस दौरान कई बार पीसीएल की तुलना बीसीसीआई से की जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब बीसीसीआई को तेवर दिखा रहा है। वो अपनी टीम (Pakistan Team) को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं है।
Pakistan Team नहीं आएगी भारत
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/04/21/loGf1Y4movbmwCPSAtp3.png)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पीसीबी भारत नेहीं भेजना चाहती हैं। दरअसल, इस साल भारत की मेजबानी में वनडे विश्वकप 2025 खेला जाना है। जिसके लिए 8 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। टूर्नामेंट सितंबर-अक्तूबर में खेला जाएगा। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत आने से इंकार कर दिया है। पीसीबी का कहना है कि भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पाकिस्तान नहीं भेजा गया था। जिसकी वजह से अब पीसीबी भी अपनी टीम (Pakistan Team) को भारत नहीं भेजेगा।
पीसीबी ने कहा भारत को खोजना होगा न्यूट्रल वेन्यू
जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत मेजबानी में इस साल महिला वनडे विश्वकप आयोजित किया जाना है। इसका आयोजन 29 सितंबर से 26 अक्तूबर तक होगा। जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पाकिस्तान ने क्वालिफायर टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतते हुए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। लेकिन पीसीबी ने भारत आने से इंकार कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा बताया गया है कि
"जिस तरह भारत चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान में नहीं खेला था और उसने अपने सभी मैच तटस्थ स्थान पर खेले थे, हम भी यही करेंगे। जब समझौता होता है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है तो उसे ही कोई न्यूट्रल वेन्यू खोजना होगा।"
क्या है मामला
हाल ही में पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों की वजह से बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था। पीसीबी द्वारा बीसीसीआई को राजी करने के लिए तमाम तरीके सामने रखे गए थे। लेकिन आखिर में पीसीबी को झुकना पड़ा और भारत ने न्यूट्रल वेन्यू पर सारे मैच खेले थे। ये ही मांग अब पीसीबी द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- BCCI ने ढूंढ निकाली सचिन-गांगुली जैसी ओपनिंग जोड़ी, जल्द ही चयनकर्ता दे सकते हैं भारतीय टीम में डेब्यू!
Tagged:
PCB bcci PAKISTAN TEAM World Cup Pakistan women's cricket team