PAK vs AUS Today Match Prediction, 1st ODI – पहले वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 29 May 2026, 11:59 AM | Updated - 29 May 2026, 12:00 PM
Table of Contents
PAK vs AUS Today Match Prediction: पाकिस्तान (PAK) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला 2-1 से जीती है। इस श्रृंखला में जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। मिचेल मार्श चोटिल होने के चलते इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम ने शाहीन शाह अफरीदी के नेतृत्व में एक मजबूत टीम का गठन किया है। दोनों टीमें श्रृंखला के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs AUS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (PAK vs AUS Match Details)
| मैच | पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया |
| स्टेडियम | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
| मैच की तारीख | 30 मई 2026 (05:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Youtube |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs AUS Head-to-Head)
मैच: 10
पाकिस्तान ने जीते: 4
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (PAK vs AUS Recent Form)
पाकिस्तान: L, W, L, W, W
ऑस्ट्रेलिया: L, W, W, W, L
पिच रिपोर्ट (PAK vs AUS Pitch Report- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम ने इस मैदान पर पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर PAK vs AUS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मैदान पर पिछले 5 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 20% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 80% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 274 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 275 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (63%) |
PAK vs AUS Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 260–280
मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 280–320
मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (PAK vs AUS Playing XI Today)
पाकिस्तान प्लेइंग-XI
साहिबज़ादा फरहान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, शादाब खान, अब्दुल समद, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI
मैट शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान/विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर सांघा, राइली मेरेडिथ
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs AUS Key Players)
टॉप बल्लेबाज
साहिबज़ादा फरहान इस मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे। इन्होंने PSL 2026 में अच्छी बल्लेबाजी की है।
जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने भी हाल ही में IPL टूर्नामेंट में काफी रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
हारिस रऊफ ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 2 मैचों में 6 विकेट लिए थे। यह इस मैच में भी पाकिस्तान टीम के प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। यह अपनी गेंदबाजी में मिश्रण करते हैं इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
PAK vs AUS Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
पाकिस्तान टीम ने इस श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है वहीं ऑस्ट्रेलिया युवा खिलाड़ियों के साथ उतर रही है। इस श्रृंखला में पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा तथा साहिबज़ादा फरहान, बाबर आजम और शादाब खान ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके चलते इस पहले वनडे में पाकिस्तान टीम थोड़ा आगे है।
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 40%
IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
पाकिस्तान (PAK) Squad
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सादाकत, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहैल नज़ीर (विकेटकीपर), साहिबज़ादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सूफियान मुकीम
ऑस्ट्रेलिया (AUS) Squad
एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान/विकेटकीपर), मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, राइली मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जाम्पा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
pakistan vs australia PAK vs AUS Today Match Prediction PAK vs AUS 1st ODI 2026 PAK vs AUS Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।