पाकिस्तान से आई बुरी खबर, दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, भारतीय भी थे इनके बिग फैन
Published - 29 May 2026, 01:54 PM | Updated - 29 May 2026, 01:55 PM
क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा कुछ ऐसे फैंस भी होते हैं, जो मैच की जान बन जाते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे मशहूर सुपरफैन "चाचा क्रिकेट" (Chacha Cricket) ने अब क्रिकेट स्टेडियम को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।
उनका असली नाम चौधरी अब्दुल जलील है और उनकी उम्र 77 वर्ष हो चुकी है। इस खबर के सामने आने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी भावुक हैं, क्योंकि भारतीय खेल प्रेमी भी उनके बहुत बड़े दीवाने थे।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद थमेगी 'चाचा क्रिकेट' की आवाज

पाकिस्तान के इस मशहूर सुपरफैन ने सोशल मीडिया पर खुद अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज उनका आखिरी दौरा होगी।
वह 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला लाइव देखेंगे। बढ़ती उम्र और सेहत से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्होंने यह कठिन फैसला लिया है।
चाचा क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से गुजारिश की है कि उनके इस आखिरी दिन को यादगार बनाया जाए।
1986 के भारत और Pakistan मैच का गवाह रह चुके हैं
चाचा क्रिकेट का इतिहास बेहद सुनहरा रहा है। उन्होंने साल 1969 में पहली बार स्टेडियम जाकर मैच देखा था। उनके जीवन का सबसे यादगार पल साल 1986 में आया, जब शारजाह के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का ऐतिहासिक मैच चल रहा था।
चाचा क्रिकेट उस समय स्टेडियम में ही मौजूद थे जब जावेद मियांदाद ने भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसी ऐतिहासिक मैच के बाद चौधरी अब्दुल जलील पूरी दुनिया में 'चाचा क्रिकेट' के नाम से मशहूर हो गए थे।
भारतीय फैंस के बीच भी था जबरदस्त क्रेज
भले ही चाचा क्रिकेट हमेशा पाकिस्तान (Pakistan) की हरी शेरवानी और सफेद दाढ़ी में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते थे, लेकिन भारत में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी।
जब भी भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का मैच होता था, वह भारतीय सुपरफैन सुधीर कुमार के साथ मिलकर स्टेडियम का माहौल खुशनुमा बना देते थे।
भारत के लोग उनसे मिलने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए हमेशा बेताब रहते थे। खेल भावना की मिसाल पेश करने वाले चाचा क्रिकेट का स्टेडियम में न होना हर क्रिकेट प्रेमी को खलेगा।
Tagged:
PCB Chetan Sharma CHACHA CRICKET JAWED MIYANDADऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर