भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट से पहले नए कोच का किया गया ऐलान, 83 टेस्ट खेलने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
Table of Contents
New Coach Announced before Second Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसकी शुरुआत 15 से 19 अगस्त तक गॉल में हुए मैच के साथ हुई थी। इस मैच में भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से श्रीलंकाई टीम को पूरी तरह पस्त कर दिया और 165 रनों के अंतर से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अब सीरीज का दूसरा टेस्ट (Second Test) 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होना है, जहां भारत ने 2008 से कोई भी मैच नहीं हारा है। इसी वजह से टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा दांव खेला है और उन्होंने अपने एक पूर्व दिग्गज को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
भारत के खिलाफ Second Test से पहले श्रीलंकाई बोर्ड ने दिग्गज को बनाया बल्लेबाजी कोच

कोलंबो के एसएसजी ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट (Second Test) मैच से पहले बल्लेबाजी को मजबूत करने के दृष्टिकोण से श्रीलंका क्रिकेट ने 59 साल के हसन तिलकरत्ने को बैटिंग कोच बनाए जाने की घोषणा की। हालांकि, हसन भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ नहीं नजर आएंगे, क्योंकि उनकी नियुक्ति सीनियर मेंस प्रोग्राम के तहत नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में हुई है।
इसका मतलब है कि वे नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। आसान भाषा में समझें तो जैसे बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंस के लिए बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच रखती है और वे वहां पर सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं को भी तराशते हैं। ठीक उसी तरह हसन का भी काम श्रीलंकाई खिलाड़ियों को बेहतर करने का रहेगा। वे तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।
हसन तिलकरत्ने के पास है कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट (Second Test) से पहले नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किए गए हसन तिलकरत्ने कोचिंग के मामले में काफी अनुभव रखते हैं। वे पहले श्रीलंका टीम के बैटिंग कोच रह चुके हैं। वहीं, श्रीलंकाई महिला टीम के हेड कोच की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर बांग्लादेश महिला टीम का भी मुख्य कोच रह चुका है।
श्रीलंका के लिए हसन तिलकरत्ने का शानदार करियर
इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका की प्रगति का काफी ज्यादा श्रेय हसन तिलकरत्ने को दिया जाता है। उन्होंने 1986 में वनडे मैच के माध्यम से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और 2004 में अपना अंतिम मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेला था। हसन के नाम 83 टेस्ट मैचों में 42.87 की औसत से 4545 रन हैं, जिनमें 11 शतक और 20 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, 200 वनडे में 3789 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने दो शतक और 13 अर्धशतक लगाए। वे 1996 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम में भी थे।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, अय्यर.....
Tagged:
team india Sri Lanka Cricket team IND vs SL Colombo Test Hashan Tillakaratne