इस 35 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास, अब घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलेगा
Table of Contents
Indian player announced retirement: भारत में क्रिकेटर्स की कमी नहीं है, क्योंकि यहां पर क्रिकेट का खेल बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। बच्चों से लेकर जवान और उम्रदराज लोग भी इस खेल को खेलते हैं। इस खेल को खेलने वालों की संख्या जितनी ज्यादा है, उतना ही मुश्किल टीम इंडिया में जगह बनाना है, क्योंकि एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन सभी को मौके नहीं मिल पाते हैं।
काफी सारे खिलाड़ियों का करियर घरेलू क्रिकेट में ही शुरू होता है और वहीं समाप्त हो जाता है। ऐसा ही अब एक और अनुभवी खिलाड़ी के साथ हुआ है, जिसने अपने करियर पर पूर्ण विराम लगाते हुए रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर दी।
इस भारतीय विकेटकीपर ने घरेलू क्रिकेट से किया Retirement का ऐलान

पंजाब के अनुभवी विकेटकीपर गीतांश खेड़ा ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय गीतांश ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने करीब 14 साल तक क्रिकेट खेला। इ
इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी घरेलू मुकाबला 2024 में खेला था। इसके बाद से वह एक्शन में नजर नहीं आए और अब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप (Retirement) लगा दिया है।
रिटायरमेंट पर क्या बोले गीतांश खेड़ा?
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गीतांश खेड़ा ने रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर एक नोट भी साझा किया। उसमें कहा,
"बेहद शानदार और बेहद मुश्किल पलों से भरे 22 यादगार सालों के बाद, अब आखिरकार उस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है जिसने मुझे सब कुछ दिया है।
"क्रिकेट पसंद करने वाले किसी भी बच्चे की तरह, मैं भी भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता था। लेकिन ज़िंदगी हमेशा आपकी योजनाओं के अनुसार नहीं चलती। भले ही वह सपना पूरा नहीं हो सका, मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया और इस सफर में जीवन भर के दोस्त और अनगिनत यादें बनाईं। जब मैं क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं, तो खेल के प्रति मेरा प्यार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।"
47 रन की पारी को बताया खास
गीतांश खेड़ा ने घरेलू क्रिकेट में 6 शतक और 18 अर्धशतक बनाए लेकिन उन्होंने अपने रिटायरमेंट नोट में ओडिसा के खिलाफ 2011-12 रणजी ट्रॉफी सीजन में खेली गई पारी को खास बताया, क्योंकि उनकी उंगली टूट गई थी। इसके बावजूद मुश्किल समय में उन्होंने नंबर 8 पर आकर 47 रन बनाए, जो बाद में मैच के नतीजे में बेहद अहम रहे और उनकी टीम 8 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
View this post on Instagram
गीतांश खेड़ा के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े
दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज गीतांश खेड़ा ने अपने डोमेस्टिक करियर में पंजाब के लिए रेड और व्हाइट बॉल दोनों में ही खेला। इस दौरान उन्होंने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.98 की औसत से 2515 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, लिस्ट ए में उनके नाम 40 मैचों में तीन शतक और तीन अर्धशतक की बदौलत 1017 रन दर्ज हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 44 से ज्यादा रहा। जबकि 11 टी20 में 96 रन बनाए।
बता दें कि गीतांश खेड़ा ने भले ही टीम इंडिया के लिए कभी न खेला हो लेकिन पंजाब की टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया हुआ है।
यह भी पढ़ें: एक साल पहले इस गेंदबाज ने पकड़ी लेदर बॉल, अब कप्तान शुभमन गिल ने कर लिया अपनी टीम में शामिल
Tagged:
Punjab Cricket Gitansh Khera Punjab Cricket Team