IPL 2027 की नीलामी का मिल गया सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी, इसने लगा डाले 6 बॉल पर 5 छक्के
Table of Contents
IPL 2027 से पहले मिनी ऑक्शन होगा। इसकी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन साल के अंत में होने की संभावना है। नीलामी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की ज्यादा मांग रहती है लेकिन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदा जाता है, क्योंकि आईपीएल के इतिहास में हमेशा ही अनजान खिलाड़ियों ने आकर धूम मचाई है।
अब लगभग हर राज्य में टी20 लीग का आयोजन होता है। इसके माध्यम से भी कई खिलाड़ी आईपीएल में आ चुके हैं। इसका बड़ा उदाहरण प्रियांश आर्या हैं, जो दिल्ली प्रीमियर लीग से पंजाब किंग्स के साथ जुड़ने में सफल रहे। पिछले आईपीएल ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे महंगे रहे थे, प्रत्येक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा था। अब IPL 2027 में भी अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात हो सकती है और इसके लिए एक 25 साल के खिलाड़ी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
6 गेंदों में 5 छक्के लगाकर तुषार रहेजा ने मचाई तबाही

इन दिनों कई सारी टी20 लीग का आयोजन हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का नाम भी शामिल है। इस लीग में विकेटकीपर तुषार रहेजा भी खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैच के दौरान सिर्फ छह गेंदों में पांच छक्के लगाकर सनसनी मचा दी।
इनमें से चार छक्के लगातार गेंदों पर आए। इसके बाद से ही उनकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और IPL 2027 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों में उनका नाम भी शामिल किया जा रहा है।
मदुरई की टीम के खिलाफ तुषार रहेजा की तूफानी पारी, टीम को दिलाई जीत
TNPL 2026 में तुषार रहेजा आईड्रीम तिरुप्पुर तमिलन्स की कप्तानी कर रहे हैं। 20 अगस्त को सीजन का 23वां मैच खेला गया, जिसमें मदुरई पैंथर्स के खिलाफ 17 गेंदों में 282.35 की स्ट्राइक रेट से 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के भी लगाए। इनमें से पांच छक्के एक ही ओवर में आए।
तुषार रहेजा ने पारी के पांचवें ओवर में स्पिन ऑलराउंडर रोहन भूतरा को निशाना बनाया। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद, दूसरी गेंद डॉट रही। हालांकि, फिर अगली चार गेंदों पर रहेजा ने लगातार छक्के लगाए। वे अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन अपनी टीम की जबरदस्त शुरुआत दिलाकर 158 के टारगेट को 4 विकेट शेष रहते हासिल करने में मदद की।
IPL 2027 के ऑक्शन में तुषार रहेजा हो सकते हैं मालामाल
तुषार रहेजा के IPL 2027 के ऑक्शन में मालामाल होने की संभावना के लिए सिर्फ ये पारी नहीं, बल्कि पूरे सीजन में अभी तक का उनका दमदार प्रदर्शन है। रहेजा ने 6 मैचों में 68.80 की औसत और करीब 198 की स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं।
अगर उन्होंने आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा तो फिर IPL 2027 के ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में तबाही मचा सकते हैं। रहेजा बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी दिलचस्पी दिखा सकती है।
Tagged:
IPL 2027 Auction TNPL 2026 Tushar Raheja