Navdeep Saini Biography (March 2026): नवदीप सैनी का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Navdeep Saini

नवदीप सैनी

भारत
भारत | गेंदबाज

नवदीप सैनी का जीवन परिचय (Navdeep Saini Biography In Hindi):

नवदीप अमरजीत सैनी एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे. वह एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो लगातार 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. नवदीप सैनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और खेल के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

नवदीप सैनी का जन्म और परिवार (Navdeep Saini Birth and Family):

Navdeep Saini Navdeep Saini

नवदीप सैनी का जन्म 23 नवंबर 1992 को हरियाणा के करनाल में हुआ था. वह एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार से आते हैं. उनके पिता का नाम अमरजीत सिंह सैनी है, जो हरियाणा सरकार में एक ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं और उनकी मां एक गृहणी हैं. उनके दादा करम सिंह, एक स्वतंत्रता सेनानी थे और सुभाष चंद्र बोस की भारतीय राष्ट्रीय सेना का हिस्सा थे. उनका एक बड़ा भाई मनदीप सिंह सैनी है और उनकी एक बहन भी है. नवदीप सैनी ने नवंबर 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी की.

नवदीप सैनी बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Navdeep Saini Biography and Family Details):

नवदीप सैनी का पूरा नाम नवदीप अमरजीत सैनी
नवदीप सैनी का उपनाम नैवी
नवदीप सैनी का डेट ऑफ बर्थ 23 नवंबर 1992
नवदीप सैनी का जन्म स्थान करनाल, हरियाणा, भारत
नवदीप सैनी की उम्र 33 साल
नवदीप सैनी की भूमिका दाएं हाथ के तेज गेंदबाज
नवदीप सैनी के पिता का नाम अमरजीत सिंह सैनी
नवदीप सैनी की माता का नाम ज्ञात नहीं
नवदीप सैनी का भाई का नाम मनदीप सिंह सैनी
नवदीप सैनी की वैवाहिक स्थिति विवाहित
नवदीप सैनी की पत्नी का नाम स्वाति अस्थाना सैनी

नवदीप सैनी का लुक (Navdeep Saini Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 65 किलोग्राम

नवदीप सैनी की शिक्षा (Navdeep Saini Education):

नवदीप सैनी की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा करनाल के दयाल सिंह स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में B.Tech की पढ़ाई पूरी की.

नवदीप सैनी का घरेलू क्रिकेट करियर (Navdeep Saini Domestic Cricket Career):

Navdeep Saini Navdeep Saini

नवदीप सैनी ने 21 साल की उम्र में 2013 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया. उन्होंने 14 दिसंबर 2013 को 2013-14 रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने दो विकेट लिए. सैनी ने 10 दिसंबर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसके बाद उन्होंने 2 जनवरी 2016 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया.

नवदीप सैनी 2017-18 रणजी ट्रॉफी में आठ मैचों में 34 विकेट के साथ दिल्ली के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इसके अलावा, वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 16 विकेट के साथ दिल्ली के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे. अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी की टीम में शामिल किया गया था.

नवदीप सैनी का आईपीएल करियर (Navdeep Saini IPL Career):

Navdeep Saini Navdeep Saini

नवदीप सैनी को 2017 आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. फिर उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन दोनों सीजनों में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. हालांकि, आरसीबी ने उन्हें 2019 आईपीएल के लिए बरकरार रखा. आखिरकार, नवदीप सैनी ने 23 मार्च 2019 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने आईपीएल 2019 सीजन में 13 मैच खेले और 8.27 के इकोनॉमी रेट से 11 विकेट लिए.

नवदीप सैनी को 2020 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा. तब से सैनी राजस्थान फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2020 सीजन में 13 मैच खेले और 8.29 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लिए. हालांकि, इसके बाद से उन्हें खेलने के लिए मौका कम ही मिला और ज्यादातर मैचों के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे.

नवदीप सैनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Navdeep Saini International Cricket Career):

Navdeep Saini Navdeep Saini

नवदीप सैनी को जून 2018 में पहली बार मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अप्रैल 2019 में, सैनी को 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंडबाय गेंदबाज के रूप में नामित किया गया था. जुलाई 2019 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय और टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था. सैनी ने 3 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू किया. उन्होंने अपने स्पेल में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर शामिल थे और अंतिम ओवर में भी एक विकेट के साथ मेडन ओवर फेंका और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

इसी के साथ नवदीप सैनी किसी भी अंतराष्ट्रीय मैच में अंतिम ओवर मेडन फेंकने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने. दिसंबर 2019 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने 22 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और 10 ओवरों में 58 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद उन्होंने 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और कुल चार विकेट अपने नाम किए.

नवदीप सैनी का इंटरनेशनल डेब्यू (Navdeep Saini International Debut):

  • टेस्ट - 07 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, सिडनी में
  • वनडे - 22 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, कटक में
  • टी20I - 03 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, फ्लोरिडा में
  • आईपीएल - 23 मार्च 2019 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, चेन्नई में

नवदीप सैनी का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Navdeep Saini Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test) 2 4 172 4 43.00 4.11 4/119
वनडे (ODI) 8 8 481 6 80.16 6.87 2/58
टी20I (T20I) 11 9 235 13 18.07 7.15 3/17
प्रथम श्रेणी (FC) 77 131 6289 212 29.66 3.10 6/32
लिस्ट ए (List A) 80 80 3552 118 30.10 5.34 5/46
आईपीएल (IPL) 32 32 974 23 42.35 8.88 3/40

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टेस्ट (Test) 2 3 8 5 4.00 29.62 0 0 1 0
वनडे (ODI) 8 5 107 45 53.50 78.10 0 0 9 3
टी20I (T20I) 11 3 12 11* 109.09 0 0 2 0
प्रथम श्रेणी (FC) 77 86 631 56 12.37 42.80 0 2 87 7
लिस्ट ए (List A) 80 41 328 45 19.29 61.19 0 0 25 9
आईपीएल (IPL) 32 7 33 12 8.25 89.19 0 0 3 0

नवदीप सैनी के रिकॉर्ड्स (Navdeep Saini Records List):

  • 2017-18 रणजी ट्रॉफी में 34 विकेट के साथ दिल्ली के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज.
  • 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 16 विकेट के साथ दिल्ली के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • नवदीप सैनी किसी भी अंतराष्ट्रीय मैच में अंतिम ओवर मेडन फेंकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

नवदीप सैनी की पत्नी (Navdeep Saini Wife):

Navdeep Saini's Wife Navdeep Saini's Wife

भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी की है. 23 नवंबर 2023 को इनकी शादी हुई थी. शादी से पहले नवदीप और स्वाति काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों बचपन के दोस्त है. इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. आपको बता दें कि, नवदीप सैनी की पत्नी स्वाती अस्थाना एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं. स्वाति का अपना एक यूट्यूव चैनल है. इससे पहले स्वाति एयर होस्टेस का भी काम कर चुकी हैं.

नवदीप सैनी नेटवर्थ (Navdeep Saini Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी के पास लगभग 18 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. नवदीप सैनी को 2020 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था. तब से उन्हें प्रत्येक सीजन 2.60 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. इसके अलावा, उन्हें बीसीसीआई से 1 करोड़ रुपये की वार्षिक वेतन भी मिलता है. वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक पॉश अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है.

  • कुल नेटवर्थ - 18 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - अनसोल्ड

नवदीप सैनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Navdeep Saini):

  • भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी का जन्म 23 नवंबर 1992 को करनाल, हरियाणा में हुआ था.
  • नवदीप के दादा करम सिंह सैनी, भारतीय राष्ट्रीय सेना के सूबेदार और जीप चालक थे और जापान के टोक्यो में सुभाष चंद्र बोस के अधीन कार्यरत थे.
  • सैनी पहली बार नरवाल द्वारा आयोजित करनाल प्रीमियर लीग (केपीएल) टूर्नामेंट के ट्रायल में शामिल हुए, जहां से उन्हें पहचान मिली.
  • बाद में, उन्हें न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए खेलने का मौका मिला. साथ ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में एक नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया.
  • 2013 में, उन्हें दिल्ली क्रिकेट टीम में चुना गया और 4 दिसंबर 2013 को 2013-14 रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने दो विकेट हासिल किए.
  • नवदीप सैनी ने 10 दिसंबर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ दिल्ली के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और उन्होंने 2 जनवरी 2016 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया.
  • सैनी 2017-18 रणजी ट्रॉफी में आठ मैचों में 34 विकेट के साथ दिल्ली के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए आठ मैचों में 16 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे.
  • फरवरी 2017 में, नवदीप सैनी 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था.
  • जनवरी 2018 में, उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
  • 23 मार्च 2019 को, नवदीप सैनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • सैनी ने 3 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू किया. उन्होंने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर शामिल थे और अंतिम ओवर में भी एक विकेट के साथ मेडन ओवर फेंका और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
  • 2020 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. तब से वह राजस्थान टीम के लिए खेल रहे हैं.
  • उन्होंने 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और कुल चार विकेट हासिल किए.
  • 23 नवंबर 2023 को, नवदीप सैनी ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ शादी की. स्वाती एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं.

नवदीप सैनी की पिछली 10 पारियां (Navdeep Saini last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
दिल्ली बनाम विदर्भ 3 2/68 लिस्ट ए 13 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम हरियाणा - 3/30 लिस्ट ए 08 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम रेलवे - 3/30 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम सर्विसेज - 0/22 लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम ओडिशा 17 0/47 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र 34* 3/41 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम गुजरात 6 1/34 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम आंध्र 5* 0/79 लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम उत्तराखंड 3* 1/21 टी20 08 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम राजस्थान - 3/15 टी20 06 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको नवदीप सैनी का जीवन परिचय (Navdeep Saini Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
2 3 8 27 1 5 4 29.62 0 0 1 0
8 5 107 137 3 45 53.5 78.1 0 0 9 3
11 3 12 11 3 11 109.09 0 0 2 0
87 19 66 80 13 12 11 82.5 0 0 5 0
80 41 328 536 24 45 19.29 61.19 0 0 25 9
77 86 631 1474 35 56 12.37 42.8 0 2 87 7
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
2 4 172 41.5 4 43 4.11 4/119 0
8 8 481 70 6 80.16 6.87 2/58 0
11 9 235 32.5 13 18.07 7.15 3/17 0
87 85 2285 302.1 77 29.67 7.56 4/17 0
80 80 3552 664.5 118 30.1 5.34 5/46 1
77 131 6289 2022.3 212 29.66 3.1 8/132 6
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

नवदीप सैनी खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com