MI vs SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया गेंदबाजी का चयन, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Published - 17 Apr 2025, 01:40 PM

mi vs srh

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2025 (IPL 2025) में सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) से होने जा रहा है। वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास ऐसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो मुंबई की बैटिंग फ़्रेंडली पिच पर बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। अब से कुछ ही देर में मुकाबले (MI vs SRH) की पहली गेंद डाली जाएगी। लेकिन इससे पहले हार्दिक पंड्या और पैट कमिंस (Pat Cummins) टॉस के लिए मैदान पर आए, जिसे जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी का चयन किया।

विनिंग स्ट्रीक बरकरार रखना चाहेगी मुंबई-हैदराबाद

mi vs srh

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का सफर अब तक अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों ने छह मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की है, जिसके कारण उन्हें अंक तालिका में सबसे बोथम-4 पर रहना पड़ रहा है। हालांकि, अपना पिछला मैच जीतने के बाद मुंबई और हैदराबाद एक दूसरे का सामना करने जा रहे हैं। ऐसे में एमआई और एसआरएच का लक्ष्य MI vs SRH मैच अपने नाम कर विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना होगा। इस समय हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है, जबकि हैदराबाद का नौवें स्थान पर कब्जा है।

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने किया गेंदबाजी का चयन

मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े साथ बजे MI vs SRH मैच की पहली गेंद डाली जाएगी। लेकिन इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आए। जिसके बाद पैट कमिंस और हार्दिक पंड्या के बीच सिक्का उछाला गया, जो कि मुंबई इंडियंस के पक्ष में गिरा और कप्तान ने गेंदबाजी का चयन कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के मैच में उतरीं।

MI vs SRH मैच के लिए ऐसी नजर आ रही है हैदराबाद-मुंबई की प्लेइंग-XI

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट: अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज

यह भी पढ़ें: CSK में खेलते हुए बल्ले में लगा था जंग, अब PSL 2025 में भौकाल काट रहा धोनी का ये जिगरी दोस्त, मात्र इतनी गेंद में ठोके 75 रन

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को अपना गुरू मानते हैं ट्रेविस हेड, किया ऐसा खुलासा खुद हिटमैन भी नहीं कर पाएंगे यकीन

Tagged:

MI vs SRH IPL 2025
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com