क्रिकेट जगत में पसरा मातम, करंट लगने से इस दिग्गज क्रिकेटर के 10 महीने की बेटी का हुआ निधन

Published - 28 Jul 2026, 04:30 PM | Updated - 28 Jul 2026, 05:04 PM

Cricketer 2

Cricketer's daughter death: इन दिनों क्रिकेट जगत में एक के बाद एक दुखद खबर आ रही हैं। जहां हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष के निजी अस्पताल में निधन की जानकारी सामने आई। वहीं, कुछ दिनों पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स का निधन हो गया था। हालांकि, इन दोनों ने ऐसी उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, जब काफी कुछ देख लिया और अपना नाम बनाने में कामयाब रहे।

हालांकि, अब एक ऐसी खबर आई है, जो दिल तोड़ने वाली है। यह किसी क्रिकेटर के निधन की नहीं, बल्कि उसकी 10 साल की मासूम बेटी की मौत की है। इसकी पुष्टि खुद खिलाड़ी ने की। चलिए आपको बताते हैं कि किस क्रिकेटर (Cricketer) की बेटी की मौत हुई है और वजह क्या रही।

इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके Cricketer की बेटी की बिजली के झटके से मौत

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) मोहम्मद खलील की बेटी के साथ दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उसकी जान चली गई। खलील ने खुद जानकारी दी कि उनकी 10 वर्षीय बेटी की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ, जब उनकी बेटी घर पर खेल रही थी। उस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर घर पर मौजूद नहीं था, क्योंकि वो अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने गए थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वो जल्द से जल्द घर वापस आए।

कौन हैं मोहम्मद खलील?

Cricketer 3

मोहम्मद खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट खेले हैं। हालांकि,इस क्रिकेटर (Cricketer) का इंटरनेशनल करियर बहुत खास नहीं रहा, क्योंकि उन्हें सिर्फ 5 मैच ही खेलने को मिले। इस क्रिकेटर ने 5 विकेट झटके, जो सभी वनडे में आए।खलीलने फॉर्मेट के अनुसार 2 टेस्ट और 3 वनडे खेले।

सिर्फ 6 फर्स्ट क्लास मैचों के बाद ही पाकिस्तान टीम में मिल गया था मौका

मोहम्मद खलील को 2003-04 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया था। तब उन्होंने सिर्फ छह फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले थे। उन छह मैचों में से तीन पिछले सीजन में खेले गए थे, जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए थे। उन्हें बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन दिसंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया।

अपने पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। 2010-11 सीजन में कायदे-आजम ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें टीम में वापस बुलाया गया और बांग्लादेश के 2011-12 दौरे के लिए इंजर्ड जुनैद खान की जगह ली।

यह भी पढ़ें: 'मुझे बताने की जरूरत नहीं कैसे खेलना...' संजू सैमसन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, हेड कोच के खिलाफ छेड़ी जंग

Tagged:

Pakistan Cricket Team Mohammad Khalil
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com