MI Playing XI: रोहित-दीपक चाहर-केशव महाराज की एंट्री, तो ये 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! LSG के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग-11 फाइनल
Published - 03 May 2026, 11:07 AM | Updated - 03 May 2026, 11:10 AM
Table of Contents
MI Playing XI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 4 अप्रैल सोमवार को लखनऊ सुपर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अगला मुकाबला खेलेगा. चेन्नई से हारने के बाद MI अपनी प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है. क्योंकि हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम को अब प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने सभी बाकी मैच जीतने होंगे.
लिहाजा, MI मैनेजमेंट LSG के खिलाफ 3 फ्लॉफ खिलाड़ियों को बाहर कर सकता है. साथ ही रोहित शर्मा, दीपक चाहर, और केशव महाराज को खिलाया जा सकता है. चलिए तो जानते हैं कैसे हो सकती है मुंबई इंडियंस (MI Playing XI) की प्लेइंग इलेवन.
MI Playing XI: किन खिलाड़ियों पर होगा ओपनिंग का जिम्मा?

लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव के तहत रोबिन मिंज की जगह रोहित शर्मा को शामिल किया जा सकता है. चोटिल होने की वजह से रोहित कई मैच से बाहर रहे थे.
लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट है, और MI के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. रोहित के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन बतौर ओपनर टीम का हिस्सा होंगे. दोनों ही बल्लेबाज टीम का मजबूत शुरूआत दिलाने में सक्षम हैं.
तीसरे नंबर पर विल जैक्स और चौथे नंबर पर युवा खिलाड़ी नमन धीर मौजूद रहेंगे. नमन ने CSK के खिलाफ 57 रनों की धमाकेदारी पारी खेली थी. वहीं, विल जैक्स भी कई बार खुद को साबित कर चुके हैं. हालांकि, रोहित की वापसी से वह तीसरे पायदान पर रहेंगे.
LSG के सामने होगा मजबूत मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर में पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. जबकि, छठें नंबर पर तिलक वर्मा. हालांकि, सूर्या इस सीजन बिल्कुल फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने अपने बल्ले से 9 मैचों में सिर्फ 183 रन बनाए हैं. इसके बावजूद मैनेजमेंट उनपर एक बार फिर से भरोसा जता सकता है.
टीम का कप्तान और अनुभवी फिनिशर की भूमिका में नीचले क्रम में हार्दिक पांड्या जिम्मा संभालेगें. वह टीम के लिए मजबूत कड़ी है. हार्दिक बल्ले के साथ रन बटोरने में भी माहिर हैं. लेकिन IPL 2026 में उनका निराशाजनक प्रदर्शन टीम के लिए सिरदर्द बन चुका है.
गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन?
बॉलिंग डिपार्टमेंट की बात करें को मुंबई इंडियंस में दीपक चाहर, केशव महाराज, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर जैसे खतनाक गेंदबाद शामिल हैं. LSG के खिलाफ इस बार कृष भगत को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है उनकी जगह दीपक चाहर को खिलाया जाएगा. वहीं, ट्रेंट बोल्ट को केशव महाराज रिप्लेस करने वाले हैं. केशव के लिए यह डेब्यू मैच होगा.
पिछले प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट ने प्लेइंग XI में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. हालांकि, बुमराह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज है. इसलिए उनकी इलेवन में जगह पक्की है.
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई की टीम का हिस्सा 33 वर्षीय रघु शर्मा होंगे. हाल ही में उन्हें CSK के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि, वह एक भी विकेट लेने में नाकामयाब रहे. फिर भी मैनेजमेंट उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चयन करेगा.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI
MI Playing XI: रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक चाहर, केशव महाराज, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर
इम्पैक्ट प्लेयर- रघु शर्मा
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर