IPL 2025 में ऋषभ पंत से भी बड़ा फ्रॉड साबित हुआ ये खिलाड़ी, 14 मैच लगाएगा फ्रेंचाईजी को चूना (

Published - 23 Apr 2025, 01:21 PM

Rishabh Pant ,  Dhruv Jurel , IPL 2025

Rishabh Pant : आईपीएल के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि जो खिलाड़ी सबसे महंगा होता है,उसका प्रदर्शन खराब रहता है। आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। उन्हें मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। लेकिन अगर बल्ले से उनके खेल को देखें तो वह खराब है। इसके चलते उनकी खरीदारी राशि पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि सिर्फ पंत ही नहीं बल्कि एक और खिलाड़ी है, जो अपनी टीम को चुना लगा रहा है। आइये जानें वह कौन है?

Rishabh Pant की तरह ये खिलाड़ी भी कर रहा है अपनी टीम लगा रहा चुना

 Dhruv Jurel , Mayank Yadav, Varun Chakravarthy, IPL 2025

मालूम हो कि राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें ध्रुव जुरेल का नाम भी शामिल है। गुलाबी जर्सी वाली टीम ने ध्रुव पर 14 करोड़ का भरोसा दिखाया था। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज का खेल अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने एक मैच में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रन बनाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने किसी भी मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। वह सभी में असफल रहा। यही वजह है कि उनकी तुलना ऋषभ पंत से भी की जा रही है।

Rishabh Pant की तरह ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन भी खराब

अब तक खेले गए मैचों में ध्रुव जुरेल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनके बल्ले से 8 मैचों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इन मैचों में ध्रुव के बल्ले से 38 की औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 191 रन निकले हैं। उन्होंने सिर्फ एक बार अर्धशतक लगाया है। अगर उनका उच्चतम स्कोर देखें तो वह 70 रहा है। आंकड़े बताते हैं कि ऋषभ पंत की तरह ध्रुव भी अपने खेल से निराश कर रहे हैं। इसके अलावा, वह अपनी पुरस्कार राशि पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के फैसले पर उठे सवाल

गौरतलब है कि जब राजस्थान रॉयल्स ने जूनियर जुरेल को 14 करोड़ में रिटेन किया था, तभी से राजस्थान के फैसले पर सवाल उठने लगे थे। क्योंकि इस टीम ने जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया। ध्रुव को उन पर वरीयता दी गई। अब टीम का यह फैसला गलत साबित हो रहा है।


ये भी पढिए : इंग्लैंड में अकेले दम पर टीम इंडिया को जिताएगा ये खिलाड़ी, अकेले 4 बल्लेबाजों के है बराबर, लगातार लगा रहा है रनों का अंबार

Tagged:

rishabh pant Dhruv Jurel IPL 2025
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com