KKR vs RR, STATS PREVIEW: मैच में बन सकते हैं ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स, दिनेश कार्तिक के पास इतिहास रचने का मौका
Published - 24 Apr 2021, 07:47 AM
आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 18वां मैच केकेआर और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. 24 अप्रैल होने वाले इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. साथ ही इस मैच में दोनों टीमों के प्लेयर्स के पास कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का खास मौका होगा. ऐसे में हम अपनी इस खास रिपोर्ट में बात करें उन संभावित रिकॉर्ड (Record) की, जो दोनों टीमों की ओर से बनाए जा सकते हैं.
नजर डालते हैं मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ों पर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/KKR-vs-RR-2021-2.jpg)
1. केकेआर (KKR) और राजस्थान टीम के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 12 मैच केकेआर टीम ने अपने नाम किए हैं तो वहीं राजस्थान को सिर्फ 10 मुकाबले में जीत दर्ज हुई है. ऐसे में शनिवार को होने वाले इस मैच में केकेआर के पास राजस्थान के खिलाफ 13वीं जीत दर्ज करने का मौका होगा. तो वहीं राजस्थान के पास अपनी 11वीं जीत का मौका होगा.
2. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार राजस्थान और केकेआर (KKR) की टीमें आमने-सामने होंगी, ऐसे में दोनों टीमों के पास एक-दूसरे के खिलाफ इस मैदान में पहली जीत हासिल कर रिकॉर्ड (Record) बनाने का मौका होगा.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-23-at-5.00.08-PM.jpeg)
3. इसके साथ ही बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स के डेविड मिलर इस मुकाबले में अगर 86 बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो इस लीग के 40वें बल्लेबाज बनने का दर्जा प्राप्त कर लेंगे.
4. राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर श्रेयस गोपाल यदि इस मैच में 2 विकेट चटकाते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे. 50 विकेट लेकर ऐसा रिकॉर्ड (Record) बनाने वाले वह आईपीएल के 54वें गेंदबाज होंगे.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-23-at-5.02.08-PM.jpeg)
5. सुनील नारायण आईपीएल में अब तक 6 बार फोर विकेट हॉल ले चुके हैं. यदि वह इस मैच में भी 4 विकेट हॉल हासिल करते हैं, तो वह लसिथ मलिंगा के 6 फोर विकेट हॉल के रिकॉर्ड (Record) को तोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फोर विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
6. केकेआर के बल्लेबाज करुण नायर राजस्थान के खिलाफ होने वाले 24 अप्रैल के मुकाबले में अगर 20 रन बना लेते हैं तो, तो वह अपने आईपीएल करियर के 1500 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह आईपीएल के 55वें बल्लेबाज बन जाएंगे.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-23-at-5.03.13-PM.jpeg)
7. इसके साथ ही यदि इस मुकाबले में केकेआर (KKR) के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh kartik) 105 रन की पारी खेल लेते हैं तो, वह आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. इस आंकड़े को छूते ही वो आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले 11वें बल्लेबाज बन जाएंगे.
8. इसके अलावा नितीश राणा यदि राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में 4 चौके जड़ देते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 150 चौके पूरे कर लेंगे. आईपीएल में ऐसा करने वाले वो 49वें बल्लेबाज बन जाएंगे.