अजिंक्य रहाणे की इस बेवकूफी से हारा KKR, 199 के रनचेज में हुआ बंटाधार, 39 रनों से जीता गुजरात
Published - 21 Apr 2025, 05:56 PM
Table of Contents
KKR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने गत विजेता केकेआर को 39 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर (KKR vs GT) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन वह विपक्षी टीम गुजरात को कम स्कोर पर रोकने में असफल रही थी। जीटी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs GT) सिर्फ 159/8 रन ही बना सकी। यह केकेआर की 5वीं हार इस सीजन की है। वहीं, इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस के 12 अंक हो चुके हैं।
रहाणे ने खेली धमाकेदार पारी
199 रनों का विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs GT) की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही। जिस पिच पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल मिलकर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे उसी पिच पर केकेआर के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। केकेआर को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज़ के रुप में लगतार है जो इस सीजन का पहला मैच खेल रहे थे, लेकिन वह सिर्फ एक के निजी स्कोर पर चलते बने। हालांकि, इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सुनील नरेन के साथ मिलकर पारी को संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की, लेकिन सुनील के आउट होने के बाद मानों जैसे केकेआर के विकेटों की झड़ी लग गई।
एक छोर से कप्तान अजिंक्य रहाणे लगातार अपने शॉट्स खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते दिखाई दिए, जिसका असर साफ कप्तान के चेहरे पर देखा जा सकता है। यही कारण है कि प्रेशर बढ़ता देख कप्तान रहाणे ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह स्टंपिंग आउट हो गए। रहाणे ने 36 गेंदों पर 50 रन की जबरदस्त पारी खेली। मगर उनके अलावा उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
कप्तान की यह गलती पड़ी भारी!
केकेआर (KKR vs GT) के बल्लेबाजों का असफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रहाणे को छोड़कर सिर्फ अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल की 20 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में रघुवंशी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने भेजना एक घाटे का सौदा साबित हुआ क्योंकि उन्होंने अंत में आकर महज 14 गेंदों पर 27 रन ठोक दिए थे।
गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल
199 रनों का बचाव करने उतरे गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर गुजरात को पावर प्ले में पहली सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को चलता कर दिया था। वहीं, राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 32 रन खर्च करके एक सफलता अर्जित की। जबकि साई किशोर, वाशिंगटन सुंदर और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
सुदर्शन-गिल ने कोलकाता में लुटी महफिल
ईडन गार्डंस की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) को उनके कप्तान शुभमन गिल और इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी की। हालांकि, साई सुदर्शन 36 गेंदों पर 52 रन का अहम योगदान देकर पवेलियन लौट जाते हैं, लेकिन कप्तान गिल एक छोर से लगातार केकेआर के गेंदबाजों की कुटाई जारी रखते हैं।
सुदर्शन के बाद गिल ने अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर के साथ पारी को बुनना शुरू किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 58 रन की महत्वपूर्ण भागेदारी करी, लेकिन 54 गेंदों पर 90 रन बनाकर कप्तान गिल की पारी भी समाप्त हो जाती है। गिल को वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। वहीं, जीटी को 198 तक पहुंचाने में जोस बटलर ने 23 गेंदों पर नाबाद 41 और शाहरुख खान ने 5 गेंदों पर 11 रन का बहुमूल्य योगदान दिया।
ये भी पढ़ें- टॉस पर शुभमन गिल से पूछा गया ऐसा सवाल, शर्म के मारे हो गए गुजरात के कप्तान लाल
ये भी पढ़ें- 55 गेंदों में 90 रन बनाकर शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, फैंस ने बांध दिए तारीफ के पुल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर