जब चलती ट्रेन में इस महान भारतीय खिलाड़ी ने किया था लड़की को प्रपोज

Published - 23 Jun 2018, 11:20 AM | Updated - 24 Jul 2025, 03:22 AM

खिलाड़ी

टीम इण्डिया के स्टार खिलाड़ी और 1983 का वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान कपिल देव आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा चर्चा में रहते हैं. कपिल के मैदान में जितने जलवे थे तो वहीं उनकी लव लाइफ भी उतनी ही रोचक रही है.

जी हां टीम इण्डिया की कमान संभालते हुए विस्फोटक 175 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद उन्होंने शानदार जीत दिलाई और इसके साथ ही वर्ल्डकप भारत के नाम हुआ.

तो वहीं कपिल देव की लाइफ में एक ऐसा किस्सा भी रहा है जिसको सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे और आपको जोर का झटका लगेगा. आइये बताते हैं क्या हुआ था ट्रेन में जब उन्होंने लड़की को देखते ही दिल दे दिया.

Kapil dev intresting love story of moving train
India today

जी हां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी कपिल देव की वो पारी जिसमे उन्होंने नाबाद 175 रन बनाकर टीम इंडिया को वर्ल्डकप का खिताब दिलाया था. जब कपिल अपने दौर में थे तो उस दौरान क्रिकेट एक अलग ही लेवल पर था और हर खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार रहते थे. कपिल ने क्रिकेट के मैदान में अपनी धमाकेदार पारियों से जलवा बिखेरा था और वह हमेशा एक स्टार खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे.

Kapil dev intresting love story of moving train
Outlook

लेकिन वहीं कपिल देव की लाइफ में एक ऐसा पल भी रहा था जिसको याद कर आज भी लोग ठहाके मार कर हसने लगते हैं. दरअसल कपिल एक बार ट्रेन में सफ़र कर रहे थे और इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक लड़की को देखा और देखते ही दिल दे बैठे. इस यात्रा के दौरान ही उन्होंने उस लड़की को प्रपोज किया और उसके बाद लड़की ने हां कर दी. इस लड़की का नाम था रोमी जिनके साथ साल 1980 में वह शादी के बंधन में बंध गए.

Kapil dev intresting love story of moving train
India today

वहीं अगर बात करें कपिल देव के रिकॉर्ड्स की तो 131 टेस्ट मैच में उनके नाम 5248 रन हैं. तो वहीं अगर बात करें उनके 225 वनडे मैचों की तो उसमे 3783 रन शामिल हैं.

इसके साथ ही साल 1979-80 में कपिल देव ने 13 टेस्ट मुकाबलों में 63 विकेट लिए थे. इसके 37 साल बाद रविचंद्रन अश्विन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा.

Tagged:

टीम इंडिया कपिल देव स्टार खिलाड़ी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com