ईशान किशन बने टीम के कप्तान, इस टूर्नामेंट में निभाएंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

Published - 30 Jul 2026, 11:20 AM | Updated - 30 Jul 2026, 12:51 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है. 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसी बीच भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान की भूमिका सौंपी है.

Ishan Kishan को बने कप्तान

Ishan Kishan 1

भारत में दुलीप ट्रॉफी के रोमांच का आगाज होने वाला है और क्रिकेट एसोसिएशन ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस बीच टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान हो गया है, जिसकी कमान भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में सौंपी गई है. उनके कंधों पर टीम को फाइनल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी. वहीं, 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान के लिए नियुक्त किया गया है. ऐसे में अब उनके पास नेतृत्व क्षमता साबित करने का सुनहारा मौका होगा.

एशियन लीजेंड लीग के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रायडू-धवन-यूसुफ पठान समेत कई दिग्गज शामिल

Ishan Kishan समेत झारखंड के पांच खिलाड़ियों को मिली जगह

दुलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) समेत झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पांच खिलाड़ियों को मौका मिला है. विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, बल्लेबाज विराट सिंह और युवा ओपनर शिखर मोहन को भी ईस्ट जॉन टीम का हिस्सा बनाया गया है. वहीं, शरनदीप सिंह को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रुप में टीम में जगह दी गई है. ईस्ट टीम के कोच रतन कुमार और फिजियो रंचल चौधरी भी झारखंड से ताल्लुक रखते हैं.

झारखंड ने रचा था इतिहास

झारखंड क्रिकेट ने पिछले साल दिसंबर में शानदार प्रदर्शन कर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से रौंदकर टीम को ट्रॉफी दिलाई थी. लिहाजा, दुलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों को शामिल किए जाने से टीम की ताकत काफी बढ़ गई है.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पूर्वी क्षेत्र टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (सीएबी), सुदीप कुमार घरामी (सीएबी), शाहबाज अहमद (सीएबी), सूरज सिंधु जयसवाल (सीएबी), मोहम्मद शमी (सीएबी), मुकेश कुमार (सीएबी), ईशान किशन (सी, जेएससीए), कुमार कुशाग्र (जेएससीए), शिखर मोहन (जेएससीए), अनुकूल रॉय (जेएससीए), विराट सिंह (जेएससीए), सुभ्रांशु सेनापति (ओसीए), वैभव सूर्यवंशी (वीसी, बीसीए), डेनिश दास (एसीए) और अभिजीत सरकार (टीसीए)।

स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका (बीसीए), श्रीदाम पॉल (टीसीए), संबित एस बराल (ओसीए), शरणदीप सिंह (जेएससीए) और स्वास्तिक सामल (ओसीए)।

CSK छोड़ अब इस टीम के हेड कोच बन रहे स्टीफन फ्लेमिंग, मिल रही इस बड़ी टीम की जिम्मेदारी

Tagged:

ISHAN KISHAN Mohammed Shami Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com