SRH vs MI: हैदराबाद में शर्मा जी के बेटे मचाएंगे तबाही या कमिंस-बुमराह लुटेंगे वाह-वाही, यहां देखें मैच से जुड़ी तमाम जानकारी

Published - 22 Apr 2025, 11:44 AM

SRH vs MI Match

SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच एसआरएच के गढ़ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उप विजेता हैदराबाद के लिए यह सीजन कुछ खास रहा नहीं है। कमिंस एंड कंपनी को इस सीजन अभी तक 5 हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें से एक घाव इसी सीजन मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) ने भी दिया था। अब वह इस सीजन वानखेड़े में मिली करारी हार का बदला अपने गढ़ में लेना चाहेंगे तो चलिए बिना देरी करें आपको बताते हैं SRH vs MI मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां।

हेड टू हेड में कौन आगे

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) का यह मैच बुधवार (23 अप्रैल) को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 24 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें 10 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है, तो 14 बार मुंबई पलटन ने विजय प्राप्त की है। वहीं, पिछले पांच मैचों के रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां पर मुंबई इंडियंस ने चार बार जीत हासिल की है तो एक बार सनराइजर्स हैदराबाद को विजय मिली है। वहीं, आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस ने ही जीत दर्ज की थी।

कैसी रहेगी पिच और मौसम?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs MI) के गढ़ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग और गेंदबाजों के लिए कब्रगाह माना जाता है। यहां की पिच इतनी सपाट होती है कि बल्लेबाज आसानी से अपने शॉट्स खेल लेता है, जिसके कारण यहां पर पहली पारी का औसतन स्कोर 230 रन है तो दूसरी पारी में यह गिरकर 186 रन पर पहुंच जाता है।

खास बात यह है कि यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है ताकि वह विरोधी टीम पर रनों का दबाव बना सके। लेकिन दिलचस्प बात यह भी है कि इसी पिच पर आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 245 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। वहीं, मैच के दौरान बारिश आने की संभावना न के बराबर है तो यहां का तापमान अधिकतम 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

अभिषेक शर्मा वर्सेस जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के इन फॉर्म गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की चुनौती होगी। अभिषेक शर्मा ने बुमराह की कुल 23 गेंदों का सामना किया है, जिसपर वह सिर्फ 17 रन ही बना सके हैं, जबकि दो बार बुमराह के सामने अपने विकेट भी गंवाया है। इस दोनों खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जंग काफी जबरदस्त होने वाली है क्योंकि इसी पिच पर अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक ठोका था।

रोहित शर्मा बनाम शमी

मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत गेंदबाजी के सामने नाबाद 76 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसके दम पर एमआई आसान जीत दर्ज करने में सफल रहा था। अब रोहित चाहेंगे कि वह अपनी इस लय को आगामी मुकाबलों में भी बरकरार रखे हैं और टीम के लिए लगातार इसी तरह का दमदार प्रदर्शन करना जारी रखें। मगर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs MI) के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उन्हें सस्ते में आउट कर सकते हैं। दरअसल, मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा को 66 गेंदें डाली हैं, जिसपर उन्होंने 82 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान तीन बार रोहित शमी का शिकार भी बने हैं।

सूर्या के सामने होंगे कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने महज 30 गेंदों पर 226.66 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 68 रन ठोक दिए थे। सूर्या एमआई के लिए इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। जबकि सूर्या चाहेंगे कि वह सनराइजर्स के खिलाफ भी इसी तरह की दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण दो अंक दिलाएं, लेकिन उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs MI) के कप्तान पैट कमिंस गेंद से परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दरअसल, कमिंस ने सूर्या को 43 बॉल फेंकी हैं, जिसपर उन्होंने सिर्फ 48 रन बनाए हैं और इस दौरान तीन बार अपना विकेट भी गंवाया है। अगर सूर्या को इस मैच में बड़ी पारी खेलनी है तो उन्हें कमिंस की गेंदों पर बचकर रहना होगा।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर:- कर्ण शर्मा/अश्विनी कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी और इशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर:- राहुल चाहर

ये भी पढ़ें- लड़के से लड़की बने अनाया बांगर का टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने नहीं छोड़ा साथ, अब घर बुलाकर फैमिली से कराई मुलाकात

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से यारी दोस्ती की वजह से इस भारतीय खिलाड़ी को मिली है ए ग्रेड में जगह, नहीं तो बी ग्रेड के भी नहीं था लायक

Tagged:

IPL 2025 SRH vs MI
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com