SL vs IND: सीरीज हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने बताया कहाँ पर मैच में पीछे हो गयी उनकी टीम
India और Sri Lanka के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में आज कोलंबो के मैदान पर श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर मैच के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 81 रन ही बनाए थे। वो भी 8 विकेट खोकर।
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकन टीम ने बहुत ही साधी हुई बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 3 विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में हार के बाद Indian कप्तान शिखर धवन ने दोनों टीमों के खेल की तारीफ की।
दोनों टीमों ने जोश के साथ शानदार खेल दिखाया : शिखर धवन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/Shikhar-Dhawan-4.jpg)
Team India भले ही मैच जीत गई हो, लेकिन फिर भी कप्तान शिखर धवन के मुताबिक उनकी टीम ने बेहतरीन खेल का मुजायरा पेश किया। आज के मैच में टीम की हार के बाद कप्तान धवन ने कहा,
" यह हमारे लिए मुश्किल स्थिति थी, लेकिन एक टीम के तौर पर हमने तय किया कि हम हिम्मत दिखेंगे और सीरीज खेलेंगे। बतौर कप्तान मेरे लिए काफी कुछ सीखने का मौका मिला। पिछला मैच करीबी था, आज बल्लेबाजी के लिए ज्यादा खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन खिलाड़ी इससे सीखेंगे। हमने आज कई विकेट गंवाए और श्रीलंका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।
जब आप जल्दी विकेट खो देते हैं और आपके पास लंबी बल्लेबाजी नहीं रह जाती है, ऐसे में आप दबाव में आ जाते हैं। दोनों टीमों ने शानदार जोश के साथ खेल दिखाया और यह एक खूबसूरत अहसास है। श्रीलंका के कप्तान और खिलाड़ी मेरी प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते थे, इसलिए मैंने उन्हें बताया और मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा।"
Indian शीर्षक्रम ने किया निराश
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/smason.jpg)
Indian कप्तान Shikhar Dhawan ने जब आज के मैच का टॉस जीता तब उनके मन में बड़ा स्कोर बनाने का सपना रहा होगा। लेकिन, जब वो बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तब हालात बदल गए। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम ने आज उम्मीद के मुताबिक खेल का प्रदर्शन नहीं किया।
खुद कप्तान शिखर धवन भी कुछ कमाल दिखाए बिना ही 0 पर आउट हो गए। यही नहीं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (9), नितीश राणा (6) और संजू सैमसन (0) ने भी सभी को निराश किया।