इंग्लैंड के बाद BCCI ने IND vs AUS के बीच होने वाली भिड़ंत के शेड्यूल का भी किया ऐलान, दोनों टीमों के बीच होंगे इतने मुकाबले

Published - 29 May 2025, 05:58 PM | Updated - 29 May 2025, 06:02 PM

इंग्लैंड के बाद BCCI ने IND vs AUS के बीच होने वाली भिड़ंत के शेड्यूल का भी किया ऐलान, दोनों टीमों के बीच होंगे इतने मुकाबले
इंग्लैंड के बाद BCCI ने IND vs AUS के बीच होने वाली भिड़ंत के शेड्यूल का भी किया ऐलान, दोनों टीमों के बीच होंगे इतने मुकाबले

IND vs AUS: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसका शेड्यूल पहले ही रिलीज किया जा चुका था. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा. जबकि आखिरी और 5वां मैच 31 जुलाई से मैनचेस्टर में होगा. इस बीच एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारततीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल पर भी घोषणा कर दी है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं ये मैच कब और कहा खेले जाएंगे.

IND vs AUS इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

BCCI : इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत
BCCI : इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे. लेकिन, उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनऑफिशयली टेस्ट शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. बता दें कि भारत ए टीम साल 2025 में 7 मल्टी-डे मैच खेलेगी. यह सभी मैच अलग-अलग टीमों के विरूद्ध खेलेंगे जाएंगे. इस दौरान भारत ए की टीम को इंग्लैंड लॉयंस, ऑस्ट्रेलिया ए और साउथ अफ्रीका ए के सा थ भिड़ना है.

12 जून को इग्लैंड से वार्म-अप मैच में होगी भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा, लेकिन, इस टेस्ट की तैयारी से पहले भारत को मेजबान टीम के साथ वार्म-अप मैच खेलना है जो यह टेस्ट 4 दिन का होगा. इस अनऑफिशली टेस्ट की शुरुआत 13 जून से होगी जो कि केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहैम में खेला जाएगा.

यह है शेड्यूल

13 जून से वार्म अप मैच : भारत और इंग्लैंड

इंग्लैंड लायंस के साथ खेलने हैं 2 अनाधिकारिक टेस्ट

जूनियर टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. BCCI ने इंडिया ए के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान चुना. इस दौरान इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच 2 अनऑफिशली टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जो भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले काफी अहम होगी.

यहां देखे पूरा शेड्यूल

पहला अनाधिकारिक टेस्ट 30 मई : इंग्लैंड लायंस बनाम भारत

दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 6 जून : इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए

साउथ अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए से खेलने हैं 2-2 टेस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनऑफिशयली टेस्ट के शेड्यूल ऐलान कर दिया है. जिसमें इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें भी शामिल है. इन दोनों टीमों के साथ इंडिया ए को 2-2 अनऑफिशियली टेस्ट खेलने हैं.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ

पहला मल्टी-डे : 16-19 सितंबर (लखनऊ)

दूसरा मल्टी-डे: 23-26 सितंबर (लखनऊ)

साउथ अफ्रीका ए के विरूद्ध

पहला मल्टी-डे : 30 अक्टूबर-2 नवंबर (बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु)

दूसरा मल्टी-डे : 6-9 नवंबर (बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु)

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी 3 वनडे

अब बात महिला क्रिकेट टीम की करते हैं. दरअसल, 3 वनडे मौचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर आना है. इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम आमने सामने होंगी. दोनों टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें कि खासकर चेन्नई के फैंस इस सीरीजा पूरा लुफ्त उठा सकते हैं, क्योंकि, तीनों वनडे एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेले जाएंगे.

यहां देखे पूरा शेड्यूल

पहले वनडे : 14 सितंबर, चेन्नई

दूसरा वनडे : 17 सितंबर, चेन्नई

तीसरा वनडे : 20 सितंबर, चेन्नई

यह भी पढ़े : PBKS vs RCB Qualifier-1: पॉवरप्ले में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, टॉस जीतकर क्या फैसला करेगी टीम, जानिए मैच से जुड़ा प्रीडिक्शन

Tagged:

bcci ind vs aus IND A vs SA A AUS A vs IND A ENG A vs IND A
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com