बीच सीजन जाएगी Hardik Pandya की कप्तानी! अब Akash Ambani इस दिग्गज को बनाएंगे MI का नया कप्तान
Published - 25 Apr 2026, 02:25 PM | Updated - 25 Apr 2026, 02:30 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक के कप्तान बनाए जाने के बाद से पांच बार की चैंपियन का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। अगर साल 2025 के सीजन को हटा दिया जाए तो हार्दिक (Hardik Pandya) की अगुवाई में टीम कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई है।
ऐसे में खबरें हैं कि हार्दिक को बीच सीजन कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन उनकी जगह लेगा कौन ये भी अभी सवाल बना हुआ है। हालांकि, खबरें ये भी हैं कि टीम के मालिक आकाश अंबानी ने एक दिग्गज खिलाड़ी को कप्तान बनाने का फैसला किया है और वह इस दौड़ में सबसे आगे हैं।
बीच सीजन जाएगी Hardik Pandya की कप्तानी!
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से वह केवल 2 मैच जीतने में सफल हुई है तो पांच मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है।
हार्दिक (Hardik Pandya) की कप्तानी में एमआई ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन आगामी मैचों में वह उस लय को बरकरार नहीं रख सकी और मुकाबला गंवा बैठी। जबकि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार की चैंपियन को 104 रन के बड़े अंतर से हराया है, जिसके बाद हार्दिक (Hardik Pandya) को कप्तानी से हटाने की मांग और तेज हो गई हैं।
इस दिग्गज को बनाएंगे MI का नया कप्तान
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अगर कप्तानी से हटाया जाता है तो कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे नाम सूर्यकुमार यादव का है, जो कि टीम इंडिया की टी20 टीम के कप्तान भी हैं। सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी वर्ष टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, जिसके चलते वह एमआई की कप्तानी करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
हालांकि, सूर्यकुमार यादव 3 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें एक मैच उन्होंने जीता है तो दो मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में सूर्या का रिकॉर्ड कप्तानी में काफी जबरदस्त है और ऐसे में उनको कप्तानी मिलने की पूर्ण संभावना है।
इस समीकरण के साथ MI-KKR-LSG अभी भी कर सकती क्वालीफाई, 5 हार के बावजूद टॉप-4 में पहुंचने का मौका
2020 के बाद नहीं जीता खिताब
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। आखिरी बार उन्होंने नवंबर 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। लेकिन इसके बाद से वह खिताब को उठाने में असफल रहे हैं।
साल 2023 तक रोहित की कप्तानी में ट्रॉफी का सूखा देखने के बाद साल 2024 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, उस साल टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
टीम ने 14 में सिर्फ 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में 10वें पायदान पर रही थी। इसके बाद साल 2025 में टीम ने शानदार वापसी की और दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया, लेकिन साल 2026 में हार्दिक की अगुवाई के अंदर टीम फिलहाल 8वें पायदान पर है। ऐसे में अगर एमआई मैनेजमेंट को प्लेऑफ में पहुंचना है तो कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर